फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad News: रोने की आवाज से लगा था बच्ची का पता, 40 घंटे बाद कुएं से निकाली गई, तब गांव में मनी दिवाली

Wed, 26 Oct 2022 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Oct 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
Missing girl for two days found in well in Tundla of firozabad
बच्ची को सुरक्षित बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं मारने से बचाने वाला बड़ा होता है...ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद के टूंडला में नगला सिंघी थाना इलाके में सामने आया है। गांव बासदानी की घटना के बाद ग्रामीण ईश्वर का धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। दरअसल गांव निवासी देवेंद्र सिंह की ढाई साल की बेटी रविवार शाम से लापता थी, परिजन उसे तलाश रहे थे। कहीं भी पता नहीं चलने पर सबकी सांसें अटकी हुईं थीं, लेकिन उधर, सूखे कुएं में पसरे घुप अंधेरे में उस मासूम की सांसें चल रही थीं। आखिर करीब 40 घंटे बाद मंगलवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं तक जाकर बच्ची की तलाश पूरी हुई। पुलिस ने बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे स्वस्थ बताया गया। रविवार शाम साढ़े पांच बजे देवेंद्र घर से सब्जी लेने के लिए निकले। इसी दौरान घर के बाहर खेल रही सबसे छोटी बेटी ढाई साल की प्रेमलता पीछे-पीछे चली गई। इसकी जानकारी न तो देवेंद्र को हुई और न किसी परिजन को। 
Missing girl for two days found in well in Tundla of firozabad
बच्ची को सुरक्षित बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
बच्ची को न पाकर परिजन चिंतित हो गए और इधर-उधर तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। बच्ची के लापता होने की खबर से गांव में दिवाली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। इसके बाद देवेंद्र ने पुलिस को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी। 

 
Missing girl for two days found in well in Tundla of firozabad
बच्ची को बचाने के लिए जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस ने गांव स्थित तालाब को खाली कराकर उसमें बच्ची की खोज शुरू की। यहां भी कुछ नहीं मिला। आसपास के गांवों में भी पता करवाया। 
मंगलवार को सुबह करीब सात बजे परिजन बच्ची की तलाश करते हुए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Missing girl for two days found in well in Tundla of firozabad
बच्ची को सुरक्षित बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
यहां बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ उम्मीद जगी। तत्काल पुलिस को बुलवाया गया। कुछ ही देर बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया। एक व्यक्ति को कुएं में उतारा गया तो देखा कि प्रेमलता रो-रोकर निढ़ाल हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
Missing girl for two days found in well in Tundla of firozabad
बच्ची को सुरक्षित बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
उसे तत्काल रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया और स्वास्थ परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद गांव में दिवाली मनाई गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed