{"_id":"6358ad7def4a171e84691c8f","slug":"attack-on-student-in-australia-another-operation-of-shubham-was-successful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में छात्र पर हमला: सफल हुआ शुभम का एक और ऑपरेशन, बोला- ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में छात्र पर हमला: सफल हुआ शुभम का एक और ऑपरेशन, बोला- ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं
Wed, 26 Oct 2022 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
छात्र शुभम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में किरावली के शुभम गर्ग पर हमलावर ने चाकू से 11 प्रहार किए थे। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज लगातार चल रहा है। उसकी हालत में अब पहले से सुधार है। सोमवार को उसका एक और ऑपरेशन हुआ तो परिजन प्रार्थना करते रहे। शुभम ने ऑपरेशन के बाद माता-पिता से बात की। बताया कि डॉक्टर ने उससे यही पूछा कि आखिर तुम इतने प्रहार होने पर भी कैसे बच गए। उसने बोला कि ईश्वर की कृपा से जिंदा हूं। उसके हौसले से डॉक्टर भी अचंभित हैं।
शुभम गर्ग का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
शुभम के परिवार से मिलने भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर पहुंचे। उन्होंने शुभम का हाल चाल जाना। मोहन सिंह चाहर ने बताया कि वह शुभम की मां कुसुम गर्ग और पिता राम निवास गर्ग के पासपोर्ट एवं वीजा बनवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
शुभम गर्ग के पिता से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी से भी मिलेंगे। मांग करेंगे कि सरकारी सहायता से माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए। उनके साथ चंदन सिंह चाहर, शैलेश उपाध्याय, अजयगर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम गर्ग का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
शुभम पर हमले की सूचना रूम पार्टनर दिल्ली निवासी भुवन तिलानी ने पुलिस एवं एंबुलेंस को दी थी। सूचना पर उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से शुभम का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
छात्र और उसके परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
उसके उपचार पर प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च हो रहा है। वहीं उसका भाई रोहित भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। वह भाई की देखभाल में लगा हुआ है।