{"_id":"6871d04edfbedd48b40e0e40","slug":"milk-that-the-father-brought-from-the-dairy-will-be-tested-two-children-died-mother-screamed-at-midnight-2025-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पिता डेयरी से लाया था जो दूध, उसकी होगी जांच...दो बच्चों की ऐसे हुई मौत, आधी रात को चीख पड़ी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता डेयरी से लाया था जो दूध, उसकी होगी जांच...दो बच्चों की ऐसे हुई मौत, आधी रात को चीख पड़ी मां
Sat, 12 Jul 2025 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:01 PM IST
सार
दूध पीने के बाद दो मासूम सो गए। रात को दोनों की मौत हो गई। उनके शरीर से कोई हरकत नहीं हुई, तो मां चीख पड़ी। मासूमों की मौत के बाद प्रकरण में में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जगनेर रोड कागारौल स्थित बच्चू की डेयरी पर छापा मारा।
विज्ञापन
बेटी माहिरा और बेटा अवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के कागारौल में दूध पीने से दो बच्चों की मौत के प्रकरण में में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जगनेर रोड कागारौल स्थित बच्चू की डेयरी पर छापा मारा। यहां जांच के लिए दूध के दो नमूने लिए हैं। लैब में रिपोर्ट फेल होने पर केस दर्ज कराया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कागारौल में दूध पीने से दो बच्चों की मौत के आरोप पर एफएसडीए की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जांच की। यहां दो ड्रम में दूध भरा हुआ मिला। दोनों ड्रमों से एक-एक नमूना जांच के लिए ले लिया है। जांच में मिलावटी या नकली मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बेटी माहिरा और बेटा अवान
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला करबला निवासी भूरा पशुओं की बिक्री का कारोबार दूसरे जिलों में करते हैं। उनके दो बच्चे अवान और माहिरा थे। बृहस्पतिवार सुबह पूरा परिवार ननिहाल में धार्मिक कार्यक्रम में आगरा गया हुआ था, रात में घर लाैटकर आए थे। भूरा घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित बच्चू रावत की डेयरी से 1 लीटर दूध लेकर आए। मां मुस्कान ने दोनों बच्चों को दूध पिला दिया। आधा लीटर दूध बचा हुआ था। कुछ देर बाद दोनों बच्चे सो गए। रात तकरीबन 12 बजे मुस्कान जागी।
ये भी पढ़ें - किशोरी से दरिंदगी: चार महीने तक लूटता रहा आबरू, फिर भी मन न भरा; तो किया घिनौना काम
ये भी पढ़ें - किशोरी से दरिंदगी: चार महीने तक लूटता रहा आबरू, फिर भी मन न भरा; तो किया घिनौना काम
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तभी उसकी नजर बच्चों पर पड़ी। दोनों को उठाकर देखा। वह किसी तरह की हरकत नहीं कर रहे थे। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। वह दोनों को नजदीक के अस्पताल ले गए। बेटे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की सांसें चल रही थीं। इस पर उसे दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लाए मगर उसे भर्ती नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी दे बैठी भतीजे को दिल...चाचा को बर्दाश्त न हुई ये बेवफाई, सीने में उठा दर्द और हो गई मौत
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी दे बैठी भतीजे को दिल...चाचा को बर्दाश्त न हुई ये बेवफाई, सीने में उठा दर्द और हो गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध का सैंपल लेटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
बाद में नजदीक के दूसरे अस्पताल ले गए जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी भी मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। भूरा ने दूध में किसी विषाक्त पदार्थ की आशंका जताई है हालांकि उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि परिजन से बात की गई है। उन्होंने बताया कि डेयरी से दूध लेकर आए थे। इसके बाद बच्चों को पिलाया था। दोनों की मृत्यु कैसे हुई? यह पता नहीं चला है। इसके लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था लेकिन परिजन ने इन्कार किया। फाॅरेंसिक टीम ने घर और डेयरी की दुकान से दूध का सैंपल लिया है। इसे लैब भेजा गया है।