फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aunt blinded by love for nephew husband reached Haridwar in search of him died while bringing him back

UP: पत्नी दे बैठी भतीजे को दिल...चाचा को बर्दाश्त न हुई ये बेवफाई, सीने में उठा दर्द और हो गई मौत

Sat, 12 Jul 2025 07:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 07:42 AM IST
सार

भतीजे के प्यार में अंधी चाची दो बच्चों तक को भूल गई। वो भतीजे के साथ हरिद्वार जा पहुंची। पति  तलाशते हुए हरिद्वार जा पहुंचा। पत्नी को वापस ला रहा था। रास्ते में उसके सीने में दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
Aunt blinded by love for nephew husband reached Haridwar in search of him died while bringing him back
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिश्ते के भतीजे के साथ गई पत्नी को पुलिस के साथ वापस ला रहे पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पति को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बची। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 

थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण की 38 वर्षीय पत्नी अपने ही 24 वर्षीय भतीजे के साथ 8 जून को चली गई थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पति ने बरहन थाने में 12 जून को केस दर्ज कराया। उनकी लोकेशन हरिद्वार की आई। इसकी जानकारी पर पुलिस के साथ पति और उनका बुआ का बेटा वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें -  दूध पीकर सोए मासूम फिर नहीं उठे: मुस्कान ने कराया था दुग्धपान, रात 12 बजे चीख पड़ी मां; पिता को इस बात का शक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के दबिश देने से पहले आरोपी भतीजा भाग गया। पत्नी मिल गई। पुलिस निजी वाहन से उसे लेकर थाना बरहन लौट रही थी। मुजफ्फरनगर के पास पति के सीने में दर्द होने लगा। पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगरा आकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

ये भी पढ़ें -  नई टाउनशिप में सस्ते आवास: सांसद-विधायक आधी जमानत राशि पर खरीद सकेंगे भूखंड, जानें आपके लिए क्या हैं नियम


 
विज्ञापन

शव सड़क पर रखकर मांगा मुआवजा
परिजनों ने बताया कि शादी को 25 साल हो गए थे। दो बेटे और एक बेटी हैं। परिवार डेढ़ बीघा खेत और मजदूरी पर निर्भर है। ग्रामीण ही परिवार में अकेला कमाने वाला था। शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोग शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह, एसडीएम व तहसीलदार एत्मादपुर भी पहुंच गए। उन्होंने परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया।

एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, मृतक की पत्नी को पुलिस हिरासत में रखा गया है। शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। थाने बैठी पत्नी अब अपनी गलती पर पछता रही थी। वह आखिरी बार पति को देख भी नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed