फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध पीकर सोए मासूम फिर नहीं उठे: मुस्कान ने कराया था दुग्धपान, रात 12 बजे चीख पड़ी मां; पिता को इस बात का शक

Fri, 11 Jul 2025 09:58 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कागारौल (आगरा)।
माई सिटी रिपोर्टर, कागारौल (आगरा)। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 09:58 PM IST
सार

दोनों बच्चों के पिता भूरा मोहल्ले के ही बच्चू रावत की दुकान से दूध लेकर आए थे। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर जांच की। टीम को देखते ही कई दूध व्यवसायी दुकान पर शटर गिराकर भाग गए।

विज्ञापन
Two children died in Agra after drinking milk and sleeping
बेटी माहिरा और बेटा अवान - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कागारौल कसबा निवासी पशु व्यापारी भूरा के 11 महीने के बेटे अवान और दो साल की बेटी माहिरा की गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। दोनों को मां मुस्कान ने दूध पिलाकर सुलाया था। रात तकरीबन 12 बजे बेटे में हरकत न होने पर मां ने शोर मचाया। इस पर परिजन जाग गए। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अवान की पहले ही जान चली गई थी। माहिरा की भी इलाज के दौरान सांसें थम गईं। हृदय विदारक घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने दूध का सैंपल लिया है।

Two children died in Agra after drinking milk and sleeping
इसी डेयरी से दूध लाया था पिता - फोटो : अमर उजाला

पिता डेयरी से लाया था एक लीटर दूध
मोहल्ला करबला निवासी भूरा पशुओं की बिक्री का कारोबार दूसरे जिलों में जाकर करते हैं। उनके दो बच्चे अवान और माहिरा थे। गुरुवार सुबह पूरा परिवार ननिहाल में धार्मिक कार्यक्रम में आगरा गया हुआ था, रात में घर लौटकर आए थे। भूरा घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित बच्चू रावत की डेयरी से एक लीटर दूध लेकर आए। मां मुस्कान ने दोनों बच्चों को दूध पिला दिया। आधा लीटर दूध बचा हुआ था। कुछ देर बाद दोनों बच्चे सो गए। रात तकरीबन 12 बजे मां मुस्कान जागीं।

Two children died in Agra after drinking milk and sleeping
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिता को आशंका, दूध में था जहर
तभी उसकी नजर बच्चों पर पड़ी। दोनों को उठाकर देखा। वह किसी तरह की हरकत नहीं कर रहे थे। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। वह दोनों को नजदीक के अस्पताल ले गए। बेटे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की सांसें चल रही थीं। इस पर उसे दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लाए मगर उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में नजदीक के दूसरे अस्पताल ले गए जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी भी मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। भूरा ने दूध में किसी विषाक्त पदार्थ की आशंका जताई है, हालांकि उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two children died in Agra after drinking milk and sleeping
दूध का सैंपल लेटी टीम - फोटो : अमर उजाला

दूध का सैंपल भेजा गया लैब
एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि परिजन से बात की गई है। उन्होंने बताया कि डेयरी से दूध लेकर आए थे। इसके बाद बच्चों को पिलाया था। दोनों की मृत्यु कैसे हुई? यह पता नहीं चला है। इसके लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था लेकिन परिजन ने इनकार किया। फोरेंसिक टीम ने घर और डेयरी की दुकान से दूध का सैंपल लिया है। इसे लैब भेजा गया है।

विज्ञापन
Two children died in Agra after drinking milk and sleeping
जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

40 साल से दूध का व्यवसाय कर रहे बच्चू रावत
दोनों बच्चों के पिता भूरा मोहल्ले के ही बच्चू रावत की दुकान से दूध लेकर आए थे। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर जांच की। टीम को देखते ही कई दूध व्यवसायी दुकान पर शटर गिराकर भाग गए। बच्चू रावत 40 वर्षों से क्षेत्र में दूध का व्यापार कर रहे हैं। एसीपी ने बताया कि डेयरी से दूध पीने से किसी तरह की दिक्कत की किसी अन्य ने शिकायत नहीं की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed