फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meet At Agra 2022: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिखाया उद्यमियों को रास्ता, 10 गुना बढ़ेगा निर्यात

Sat, 08 Oct 2022 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Meet At Agra inagurated at tread center in Agra
Meet At Agra 2022 - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल लेदर फुटवियर, कंपोनेंट, मशीनरी फेयर मीट एट आगरा के 14 वें संस्करण में उद्यमियों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्यमियों को निर्यात बढ़ाने का रास्ता दिखाया। केंद्रीय मंत्री ने मीट एट आगरा के उदघाटन पर वर्चुअल रूप से शिरकत की और जूता निर्यातकों से कहा कि लेदर हमारे पास है, पर कंपोनेंट आयात करने होते हैं। इसलिए सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए कंपोनेंट बनाएं और आत्मनिर्भर बनें, इससे हमारा निर्यात 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं। तभी दुनिया में नंबर 2 से नंबर 1 के पायदान पर पहुंचा जा सकता है।


शुक्रवार को सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में इंटरनेशनल लेदर फुटवियर, मशीनरी, कंपोनेंट फेयर मीट एट आगरा का उदघाटन कें द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक चौ. बाबूलाल ने एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, राजीव वासन, कैप्टन एएस राणा के साथ दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली में निर्यातकों की बैठक के कारण वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस दौरान सीएलई के पीआर अकील अहमद, लघु उद्योग निगम उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, निर्यातक नजीर अहमद, गोपाल गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल, गागन दास रामानी आदि मौजूद रहे।
Meet At Agra inagurated at tread center in Agra
वर्चुअल रूप से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की शिरकत - फोटो : अमर उजाला

मेगा लेदर क्लस्टर की उठाई मांग

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के सामने आगरा के सांसद और केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मेगा लेदर क्लस्टर आगरा में बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पर्यावरण के जो नियम लागू हों, वही आगरा में लागू कराए जाएं। यहां टीटीजेड के कारण अलग नियम कानून हैं, इसलिए यहां फुटवियर उद्योग के लिए मेगा लेदर क्लस्टर और स्पेशल इकोनोमिक जोन बनाया जाए। टीटीजेड के कारण पटरी से उतरे आगरा के उद्योगों को इनके जरिए फिर पटरी पर लाया जाए और दिवाली का त्योहार मिठास के साथ करा दें।
Meet At Agra inagurated at tread center in Agra
Meet At Agra - फोटो : अमर उजाला

ताज  का पीलापन नहीं, ताजनगरी के वासियों की चिंता करें

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टीटीजेड की वक्र दृष्टि आगरा पर है। ताजमहल के पीलेपन की चिंता की जगह यहां के लोगों की सेहत की चिंता की जाए। यह शहर पेंशनरों का शहर न बन जाए, इसलिए उद्योग, कारोबार जरूरी है। हाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ताजगंज में बेचैनी है, पर उनका मंत्रालय इस मामले में मदद करेगा। उनके संज्ञान में मामला होता तो बड़ा वकील कोर्ट में खड़ा करते, पर अब कोशिश रहेगी कि ताजगंज का पक्ष रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet At Agra inagurated at tread center in Agra
मीट एट आगरा 2022 को संबोधित करते एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर - फोटो : अमर उजाला

45 देशों के 225 स्टालों में दिखी तकनीकी

मीट एट आगरा आयोजन में भारत सहित 45 देशों के प्रदर्शक 225 स्टालों के माध्यम से अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है। इसमें ब्राजील, अर्जेनटिना, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, ताइवान, चीन आदि की कंपनियों ने अपने उत्पाद दिखाए हैं। एफ मेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि चीन से कारोबार समेट कर कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। युवाओं के अच्छे दिन आने वाले हैं। विधायक चौ. बाबूलाल ने निर्यातकों से उनके कारीगरों का ख्याल रखने को कहा।
विज्ञापन
Meet At Agra inagurated at tread center in Agra
मीट एट आगरा 2022 में मौजूद अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला

हाईवैल्यू फुटवियर का निर्माण करे आगरा

पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्यमियों की मांग पर पूरा हिसाब किताब किया। पीएलआई योजना मांगने पर कहा कि पहले इससे जूता उद्योग को फायदे और प्रतिद्वंद्विता से हो रहे नुकसान को बताओ, तब सोचेंगे। पीयूष गोयल ने कहा कि आगरा में 7 हजार से ज्यादा इकाईयां हैं। अब वक्त है कि हाईवैल्यू फुटवियर का निर्माण आगरा की इकाईयां करें। डिजाइनिंग, पैकिंग, क्वालिटी में जो चाहिए, वह सरकार मदद करेगी। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन, और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग इसमें उनकी मदद करेगी। कारीगरों के कौशल विकास के लिए और क्वालिटी कंट्रोल के लिए काम करें। नॉन लेदर फुटवियर का हब भी आगरा को बनाएं। सरकार 1700 करोड़ रुपये की मदद मशीनों को अपग्रेड करने के लिए दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed