मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में हुए सोनम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। किशोरी और मुजफ्फरनगर के रहने वाले आरोपी युवक की दोस्ती तीन साल पहले लूडो एप पर हुई थी। इन तीन साल में दो बार किशोरी और आरोपी युवक की मुलाकात नोएडा में हुई थी। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी पर अंकुश लगा दिया। इसकी भनक आरोपी युवक को लगी तो वह किशोरी की मां से मिलने मुजफ्फरनगर से मथुरा आ गया था। यहां आकर उसने किशोरी की हत्या कर दी। किशोरी की मां पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस की जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
Mathura Girl Murder: ऑनलाइन गेमिंग एप पर हुई थी दोस्ती, नोएडा में मुलाकात, इस बात पर युवक ने खेला 'खूनी खेल'
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन