{"_id":"62b1f1c5ac956e1cbf140d00","slug":"12-lakh-people-did-yoga-in-agra-on-international-yoga-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: ताजनगरी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 लाख लोगों ने किया योग, पंचमहल में दिखा खूबसूरत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: ताजनगरी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 लाख लोगों ने किया योग, पंचमहल में दिखा खूबसूरत नजारा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
पंचमहल में दिखा अद्भुत नजारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को ताजनगरी ने नया रिकार्ड बनाया है। फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल से लेकर एकलव्य स्टेडियम, पार्क, कॉलोनी, मोहल्लों सहित 250 से अधिक स्थानों पर करीब 12 लाख लोगों ने योग किया। मानवता के लिए योग थीम पर आयोजित योग दिवस को लेकर शहर से गांव तक खासा उत्साह रहा।
फतेहपुर सीकरी के पंच महल में केंद्रीय अल्पसंख्य मंत्री अब्बास मुख्तार नकवी, सांसद राजकुमार चाहर, चौ. बाबूलाल, डीएम प्रभु एन सिंह ने योग आसान किए। यहां करीब आठ हजार लोग एकत्र हुए। एकलव्य स्टेडियम में मंडलायुक्त अमित गुप्ता के नेतृत्व में 10 हजार लोगों ने योगभ्यास किया। यहां ओलंपियन जगवीर सिंह ने योगभ्यास कराया। इसके अलावा सेंट्रल पार्क में पांच हजार, पॉलीवाल पार्क में 12 हजार और सेल्फी प्वाइंट पर चार हजार लोगों ने योग किया। आयुष विभाग के अनुसार ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक 250 से अधिक स्थानों पर करीब 12 लाख लोगों ने योगासन किए।
2 of 10
पंचमहल परिसर में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुबह की ठंडी हवा। योग आसानों से अगड़ाई लेती भोर। सफेद टी शर्ट व लोअर पहने लोग। कहीं हंसी के ठहाके तो कहीं ध्यान मुद्रा। प्राणायाम में एक साथ उठते हाथ तो कहीं कपालभाती। मंगलवार को शहर से गांव तक पार्क, सरकारी दफ्तर व हर खुले स्थान पर योग का जोश नजर आया।
3 of 10
पंचमहल में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आठ हजार लोगों के साथ योग किया। सभी लोग योग से सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पंचमहल परिसर में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पंचमहल में योग के कार्यक्रम की ड्रोन से फोटोग्राफी हुई। आसमान से अद्भुत नजारा दिखाई दिया। स्मारक के साथ पूरा मुगलिया शहर योगमय नजर आया। सीकरी के अलावा जिले में करीब 250 स्थानों पर योग दिवस मनाया।
विज्ञापन
5 of 10
योग करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बार नकवी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि यह सेहत विज्ञान भी है। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह प्रेम और भाईचारे की नगरी है। योग के इस कार्यक्रम से पूरे विश्व में भाईचारे का संदेश प्रसारित होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।