फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura Girl Murder: ऑनलाइन गेमिंग एप पर हुई थी दोस्ती, नोएडा में मुलाकात, इस बात पर युवक ने खेला 'खूनी खेल'

Wed, 22 Jun 2022 09:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Mathura Girl Murder accused man and victim girl met on online gaming app
मथुरा सोनम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में हुए सोनम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। किशोरी और मुजफ्फरनगर के रहने वाले आरोपी युवक की दोस्ती तीन साल पहले लूडो एप पर हुई थी। इन तीन साल में दो बार किशोरी और आरोपी युवक की मुलाकात नोएडा में हुई थी। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी पर अंकुश लगा दिया। इसकी भनक आरोपी युवक को लगी तो वह किशोरी की मां से मिलने मुजफ्फरनगर से मथुरा आ गया था। यहां आकर उसने किशोरी की हत्या कर दी। किशोरी की मां पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस की जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। 

Mathura Girl Murder accused man and victim girl met on online gaming app
एसपी सिटी एमपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लूडो एप पर ऑनलाइन लूडो खेली जाती है। तीन साल पहले इस खेल में मुजफ्फरनगर के गांव कुंकड़ा, मंडी निवासी अवि उर्फ शिवम कश्यप की पहचान थाना हाईवे के नगला बोहरा निवासी सोनम से हुई। खेल-खेल में दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो नोएडा में दो बार किशोरी और युवक की मुलाकात भी हुई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी पर अंकुश लगा दिया। 

Mathura Girl Murder accused man and victim girl met on online gaming app
मृतका सोनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी युवक किशोरी की मां सुनीता से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर से ट्रेन में सवार होकर 19 जून को मथुरा पहुंचा था। उसने चाकू मुजफ्फरनगर से खरीदा था। इसी चाकू से उसने किशोरी की हत्या कर दी। उसकी मां को घायल कर दिया। आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। उसका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जबकि किशोरी की मां की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालत सही होने पर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Girl Murder accused man and victim girl met on online gaming app
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया और विभिन्न एप के जानकार राजेंद्र सिंह ने बताया कि आजकल कई ऑनलाइन गेमिंग एप हैं, जिनमें युवा पीढ़ी फंसती जा रही है। मोबाइल पर आनॅलाइन गेम्स खेलने वाली यह युवा पीढ़ी किस तरफ जा रही है, इसका ख्याल परिजनों को रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Mathura Girl Murder accused man and victim girl met on online gaming app
घायल आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने वालों की हरकतों में बदलाव दिख जाता है। युवा पीढ़ी की हरकतों पर परिवार को नजर रखनी चाहिए। घर का बच्चा कहां जा रहा है और क्या कर रहा है। सावधान रहते हुए कड़ी नजर रखी जाएगी तो ऐसी सनसनीखेज वारदात से बचा जा सकता है। इसके लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed