फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सात दिन पहले सगाई, जन्मदिन पर शहीद की सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई

Mon, 03 Jun 2019 11:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Martyr Indian Army Soldier Cremation on Birthday By Two Year Old Child
शहीद को मुखाग्नि देता दो वर्षीय भतीजा - फोटो : अमर उजाला
सुबह से हजारों लोग जमा हैं, युवक तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, युवतियां नारे लगा रही हैं, देश का सिपाही कैसा हो, अमित भैया जैसा हो, एक भी घर में चूल्हा नहीं सुलगा, हजारों लोग हाथों में फूल मालाएं लिए खड़े हैं, बीसलपुर गांव अपने वीर सपूत अमित चतुर्वेदी को अंतिम विदाई दे रहा है। रविवार को ही अमित का 25वां का जन्मदिन था। इसी दिन उसके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया। दो साल के भतीजे वशिष्ठ चतुर्वेदी ने चिता को मुखाग्नि दी, तो हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले।
Martyr Indian Army Soldier Cremation on Birthday By Two Year Old Child
शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देते भाजपा सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
आसोम में उल्फा उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे सर्च आपरेशन के दौरान शहीद हुए कागारौल क्षेत्र के गांव बीसलपुर के सपूत अमित चतुर्वेदी का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह घर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए सांसद राजकुमार चाहर, डीएम एनजी रविकुमार, एसएसपी अमित पाठक समेत हजारों लोगों की भीड़ जमा रही। सैनिकों की सलामी के बाद दाह संस्कार किया गया।
Martyr Indian Army Soldier Cremation on Birthday By Two Year Old Child
अमित चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अमित चतुर्वेदी की सात दिन पहले ही शादी तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। इस पर जोरशोर से जन्म दिन मनाने की तैयारी थी। जन्म दिन पर ही लाल आंखों के सामने से हमेशा के लिए ओझल हो गया, लेकिन उसकी यादें हमेशा दिलों में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Indian Army Soldier Cremation on Birthday By Two Year Old Child
शहीद की अंतिम विदाई में मौजूद आगरा प्रशासन के अधिकारी व भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
सांसद राजकुमार चाहर ने शहीद के परिजनों को राज्य सरकार से 25 लाख रुपये दिलवाने की मांग प्रशासन से की। वहीं, शहीद के बड़े भाई सुमित छोटे भाई का पार्थिव शरीर देखते ही बिलख पड़े। मौके पर विधायक खेरागढ़ महेश गोयल, विधायक फतेहपुर सीकरी चौधरी उदयभान सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर, खेरागढ़ की एसडीएम गरिमा सिंह, सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव, रालोद जिलाध्यक्ष डा. मालती चौधरी, ग्राम प्रधान गीता देवी, सावित्री देवी, लाखन सिंह बघेल, बालक राम धारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Martyr Indian Army Soldier Cremation on Birthday By Two Year Old Child
शहीद को सलामी देते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
शहीद अमित चतुर्वेदी का पार्थिव शरीर गांव आने से करीब आधे घंटे पहले सोमवार को युवाओं ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक अमित तेरा नाम रहेगा के नारे लगा रहे थे। युवा रैली लेकर पूरे गांव में घूमे।सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देकर वीर सपूत को विदा किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed