फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: देश की रक्षा के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, उग्रवादियों से लड़ते शहीद हुआ जवान

Mon, 03 Jun 2019 02:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gives tribute to martyrs Indian Army Soldier in Arunachal Pradesh
अमित चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अमित चतुर्वेदी ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। थाना कागारौल के गांव बीसलपुर निवासी रामवीर चतुर्वेदी सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। उनके तीन बेटे सेना में हैं। अमित चतुर्वेदी अप्रैल 2014 में सेना की 17 पैराफील्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए। शहीद अमित चतुर्वेदी के बलिदान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमन किया है। उन्होंने संदेश जारी कर कहा है कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर देने वाले वीर सपूत अमित चतुर्वेदी को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
CM Yogi Adityanath gives tribute to martyrs Indian Army Soldier in Arunachal Pradesh
अमित चतुर्वेदी परिवार के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आगरा की मिट्टी बलिदानियों की है। जंग ए आजादी से लेकर देश के दुश्मनों के खिलाफ जंग तक में आगरा के लाल अपनी कुर्बानी दे रहे हैं। अमित चतुर्वेदी के बलिदान को नमन है। उधर जैसे ही अमित के शहीद होने का पता चला, उनके गांव में सैंकड़ों लोग पहुंच गए। देर रात तक सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। अमित चतुर्वेदी के रिश्तेदार भी पहुंच गए। सभी लोग शहीद के पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। वीर सपूत को फूलों की बारिश के बीच अंतिम विदाई दी जाएगी।
CM Yogi Adityanath gives tribute to martyrs Indian Army Soldier in Arunachal Pradesh
अमित चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के रणबांकुरे मातृ भूमि की रक्षा की खातिर प्राणों का बलिदान देते आए हैं। बाह के रुदमुली जैसे गांवों के वीर योद्धा तो पाकिस्तान और चीन के साथ हुई हर जंग में लड़े हैं। कहरई, लखनपुर, कागारौल, फतेहपुर सीकरी के लाल भी सीमा पर शहीद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gives tribute to martyrs Indian Army Soldier in Arunachal Pradesh
शहीद देवेंद्र सिंह बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे लखनपुर गांव के लाल देवेंद्र सिंह बघेल ने जान देकर भी आतंकियों की घुसपैठ रोक दी थी। देवेंद्र ने 15 मई 2018 को वीरगति प्राप्त की थी। वह बीएसएफ में थे और कश्मीर में तैनात थे। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए फायरिंग की जा रही थी। देवेंद्र ने गोली का जवाब गोली से दिया। आंख में गोली लग गई लेकिन मोर्चा पर डटे रहे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gives tribute to martyrs Indian Army Soldier in Arunachal Pradesh
कौशल कुमार रावत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में कहरई गांव के कौशल किशोर रावत शहीद हुए थे। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर यह हमला इसी साल 14 फरवरी को किया था। कौशल किशोर कई बार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल रहे। वह कई बार कश्मीर में तैनात रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed