फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन, अखिलेश यादव भी रहेंगे साथ, जानें शिवपाल आएंगे या नहीं

Mon, 14 Nov 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Dimple Yadav File Nomination For Mainpuri Bypoll today
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। सोमवार को वह पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

10 नवंबर से  शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी थी। उप  चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान
Mainpuri By-Election 2022 Dimple Yadav File Nomination For Mainpuri Bypoll today
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

डिंपल यादव हैं चुनाव मैदान में 

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। सोमवार को डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 
Mainpuri By-Election 2022 Dimple Yadav File Nomination For Mainpuri Bypoll today
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav

एक से दो के बीच करेंगी नामांकन 

डिंपल यादव दोपहर एक से दो बजे के बीच वे नामांकन दाखिल करेंगीं। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। डिंपल यादव पूर्व में फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं अब वे मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं। गौरतलब है कि अब तक भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में सभी की निगाहें भाजपा की ओर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Dimple Yadav File Nomination For Mainpuri Bypoll today
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

शिवपाल के आने के सवाल पर साधी चुप्पी 

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने रविवार को दोपहर बाद सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। नामांकन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डिंपल यादव के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Dimple Yadav File Nomination For Mainpuri Bypoll today
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
साथ ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव के आने की भी उन्होंने जानकारी दी। जब चाचा शिवपाल सिंह यादव के आने के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने ये कहते हुई चुप्पी साध ली कि परिवार एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed