मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब उनकी विरासत पर उनकी पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। सपाई उनकी जीत का दावा भी कर रहे हैं, लेकिन सैफई परिवार में आई दरार को भरे बिना इस सियासी भंवर को पार करना आसान नहीं होगा। खास बात ये है कि डर सिर्फ शिवपाल सिंह यादव से नहीं है, बल्कि कुछ और भी चेहरे हैं, जो डिंपल की जीत में बाधा बन सकते हैं।
{"_id":"6370e23b9e0d7e57f76a3d64","slug":"mainpuri-by-election-2022-saifai-family-rift-may-come-in-way-of-dimple-victory-not-only-shivpal-danger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri ByPolls: डिंपल की जीत में आड़े आ सकती है सैफई परिवार की दरार, शिवपाल के फैसले पर है बहुत कुछ दारोमदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri ByPolls: डिंपल की जीत में आड़े आ सकती है सैफई परिवार की दरार, शिवपाल के फैसले पर है बहुत कुछ दारोमदा
Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
डिंपल यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और अपर्णा यादव
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह के निधन के बाद होने वाले उप चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। इस बार भी शिवपाल सिंह ने प्रत्याशी न उतारने के संकेत को प्रसपा जिलाध्यक्ष को दिए हैं, लेकिन सपा को समर्थन देने पर निर्णय बाद में लेने की बात कही है। ऐसे में साफ है कि अब तक सैफई परिवार में आई दरार पूरी तरह खत्म नहीं हुई। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से विधायक हैं, जो लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी का ही हिस्सा है।
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र लोकसभा चुनाव में सपा के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुआ है। दो विधानसभा क्षेत्रों के बराबर अकेले जसवंतनगर में ही सपा को वोट मिल जाता है। ऐसे में बिना शिवपाल के समर्थन के ये वोट बैंक हासिल कर पाना कहीं न कहीं सपा के लिए मुश्किल हो सकता है। हालांकि अब तक चाहे पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव हों या फिर धर्मेंद्र यादव सभी परिवार एक होने की बात कहते आ रहे हैं। लेकिन अब तक इस पर अखिलेश यादव या डिंपल यादव का कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर्णा यादव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से अपर्णा यादव की मुलाकात भी अहम
हाल ही में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलने पहुंचीं थीं। इससे सियासी माहौल गर्मा गया है। चर्चाएं हैं कि भाजपा मैनपुरी उप चुनाव में अपर्णा यादव को बतौर प्रत्याशी उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो सैफई परिवार को एक और झटका लग सकता है।
विज्ञापन
मुलायम परिवार
- फोटो : अमर उजाला