फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव को हराने के लिए भाजपा ने उतारे छह मंत्री, इन्हे दी गई बड़ी जिम्मेदीरी

Thu, 17 Nov 2022 05:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
mainpuri by-election 202 BJP fielded six ministers to defeat Dimple Yadav in Mainpuri Bypoll
डिंपल यादव और रघुराज शाक्य - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सियासी संग्राम हो रहा है। सपा के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में किसी भी सूरत में भाजपा उपचुनाव में कमल खिलाना चाहती है। वहीं सपा के लिए भी इस सीट के बचाना बड़ी चुनौती है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। इसमें सपा की ओर से डिंपल यादव प्रत्याशी हैं तो भाजपा ने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। एक तरफ सपा ने जहां डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, तो वहीं भाजपा ने प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों को उपचुनाव की जिम्मेदारी दी है। 


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll: 'अपनों' को भूल शाक्य मतदाताओं को लुभाने में जुटी सपा-भाजपा, जानिए मैनपुरी का जातीय समीकरण
mainpuri by-election 202 BJP fielded six ministers to defeat Dimple Yadav in Mainpuri Bypoll
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने प्लान तैयार किया है। प्रदेश सरकार के मंत्री लोकसभा क्षेत्र में रहकर मतदाताओं को डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाकर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने की रणनीति बनाएंगे। 
mainpuri by-election 202 BJP fielded six ministers to defeat Dimple Yadav in Mainpuri Bypoll
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण। - फोटो : amar ujala
भाजपा ने प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल, राकेश सचान, असीम अरुण, प्रतिभा शुक्ला, जयवीर सिंह, संदीप सिंह को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंग शाक्य को जिताने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mainpuri by-election 202 BJP fielded six ministers to defeat Dimple Yadav in Mainpuri Bypoll
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा उपचुनाव सपा और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बन चुका है। मुलायम सिंह यादव की गैर मौजूदगी में होने वाले पहले चुनाव को भाजपा जहां हर हाल में जीतना चाहती है। वहीं सपा के सामने 1996 से लगातार कब्जे वाली सीट को बचाए रखने की चुनौती है। 
विज्ञापन
mainpuri by-election 202 BJP fielded six ministers to defeat Dimple Yadav in Mainpuri Bypoll
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं मैदान में उतर चुके हैं। सपा के कई बड़े नेता भी मैनपुरी में डिंपल यादव को जिताने के लिए डेरा जमा चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed