फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहार नजदीक...फिर भी ताजनगरी का ऐसा हाल, सड़कों पर कूड़े के ढेर, घरों के सामने बह रहा सीवर

Tue, 28 Jul 2020 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
litter pile on the road and sewer overflow in agra
सड़कों पर बह रही गंदगी - फोटो : अमर उजाला

देशभर में महामारी फैली हुई है, लोग आइसोलेशन में भेजे जा रहे हैं, लॉकडाउन लगाया जा रहा है लेकिन बीमारियों का कारण गंदगी को नहीं हटाया जा रहा। बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर भी ताजनगरी की सड़कों पर, गली-मोहल्लों में सीवर भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रों में सफाई नहीं हो रही है। मंदिरों के पास गलियों में कूड़ा भरा है तो मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सड़कों पर सीवर उफन रहा है। जीवनी मंडी, पीर कल्याणी, कर्बला, बल्केश्वर समेत शहर में सीवर की दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुहाल हो चुका है।

litter pile on the road and sewer overflow in agra
पीपल मंडी की गली में गंदगी - फोटो : अमर उजाला
पीपल मंडी में गलियों में फैला कूड़ा
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे तीन दिन शहर के कई इलाकों का भ्रमण कर चुके हैं। उनको जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए। पीपल मंडी की गलियों में कूड़ा बिखरा हुआ है लेकिन न डोर टू डोर कलेक्शन हो रहा है और न गलियों में सफाई हो रही है। पार्षद रवि बिहारी माथुर का आरोप है कि कर्मचारियों की संख्या कम है और उन्हें रिक्शों और ठेल पर लगाया जा रहा है। कर्मचारियों से ज्यादा संख्या में रिक्शे बांटे जा रहे हैं। ऐसे में गलियों में झाड़ू लगाने के लिए कर्मचारी ही नहीं है।  
litter pile on the road and sewer overflow in agra
घरों के सामने बह रहा सीवर - फोटो : अमर उजाला
यहां बरकरार है सीवर समस्या
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6, 6 सी, शहीद नगर, सिंधी बाजार, चारसू दरवाजा, नूरी दरवाजा, धूलियागंज, काला महल, पीपल मंडी, कूंचा साधुराम, हींग की मंडी, फुव्वारा,  लोहामंडी, नौबस्ता, मदिया कटरा, जगदीशपुरा, भोगीपुरा और साकेत कॉलोनी में सीवर समस्या दूर नही हो पा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
litter pile on the road and sewer overflow in agra
सड़कों पर भरा सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी देख चुकी हालात
सीवर समस्या का स्वत: संज्ञान लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) के वैज्ञानिक एसके गोयल और पर्यावरणविद एमसी मेहता को दो दिन के लिए आगरा भेजकर हालात की रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट के चिंता जताने पर भी हालात में सुधार नहीं आया। 
विज्ञापन
litter pile on the road and sewer overflow in agra
करबला में सीवर का पानी से जमा गंदगी - फोटो : अमर उजाला
सप्ताहभर से कर रहा सीवर की शिकायत
कमला नगर निवासी विकास पचौरी ने कहा कि सप्ताहभर से सीवर की शिकायतें कर चुका हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। कंपनी के दावे हर बार फेल हो रहे हैं। अफसर हालात की गंभीरता नहीं समझ रहे। 

ईद पर भी सफाई नहीं, दुर्गंध से परेशान
कर्बला निवासी फरहान खान ने बताया कि अजब हाल है। सीवर की दुर्गंध परेशान कर रही है। ईद आने को है लेकिन हमारे क्षेत्र में न सीवर की समस्या का निदान हो रहा है और न सफाई की जा रही है। 

सीवर की समस्या का स्थायी समाधान हो
कर्बला के साकिर खान ने कहा कि लॉकडाउन से सीवर की समस्या झेल रहे है। स्थायी निदान नहीं किया जा रहा है। बार-बार सीवर उफन रहा है। कितनी बार कोई शिकायत करे। अफसर सुनते ही नहीं हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed