ताजनगरी की 70 साल की बुजुर्ग सहेलियां इंद्रावती और मंजू जीवन की नई पटकथा लिख रही हैं। उन्हें पढ़ाई की लगन लग गई है। शिक्षा उनके जीवन में नई रोशनी बिखेर रहा है। इंद्रावती ने हस्ताक्षर करना सीख लिया है। मंजू को रुपयों का हिसाब लगाने में मजा आ रहा है।
{"_id":"62c137d8dd37002a2916acd7","slug":"literacy-70-year-old-old-friends-started-studies-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जज्बा: 70 साल की बुजुर्ग सहेलियां लिख रहीं जीवन की नई पटकथा, पढ़ाई का ऐसा जुनून, पहुंच गईं पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा: 70 साल की बुजुर्ग सहेलियां लिख रहीं जीवन की नई पटकथा, पढ़ाई का ऐसा जुनून, पहुंच गईं पाठशाला
Sun, 03 Jul 2022 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग सहेलियां मंजू और इन्द्रवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्द्रवती
- फोटो : अमर उजाला
सीखने की कोई उम्र नहीं होती
दयालबाग में सिकंदरपुर निवासी इंद्रावती अक्षर ज्ञान पाकर इतनी खुश हैं कि लोगों को इस बारे में बताते नहीं अघाती। काफी दिनों बाद मिलने वाले परिचित से उनका पहला वाक्य यही होता है, मैं लिखना सीख गई हूं। उन्होंने बताया कि पोते-नातियों को पढ़ते हुए देखकर कमी खलती थी। लगता था कि अगर पढ़ना आता, तो हिसाब लगा पाती। नाम सही से लिख पाती। मेरी सहेली मंजू ने साथ दिया। दोनों ने साथ-साथ पढ़ने का फैसला लिया। मेरा मानना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।
मंजू
- फोटो : अमर उजाला
अब खुद लगाती हूं हिसाब
दयालबाग स्थित बसेरा के पीछे बस्ती में रहने वाली मंजू इन दिनों घर में पैसे लेते-देते समय खुद हिसाब लगाती हैं। बोलीं कि लाला मेरा हिसाब लगा दे...बोलना बंद कर दिया है। हिसाब करने और हस्ताक्षर करने में बहुत मजा आता है। मुझे लगता है कि मैं भी पढ़-लिख गई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम सचदेवा
- फोटो : अमर उजाला
लगातार चलेगी अक्षरा योजना
समाजसेवी पूनम सचदेवा ने बताया कि महिलाओं को साक्षर करने के लिए अक्षरा योजना की शुरुआत की थी तो हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी अधिक उम्र में भी महिलाएं पढ़ना चाहती हैं। दोनों बुजुर्ग महिलाओं के समर्पण को देखकर इस योजना को लगातार चलाएंगे।
विज्ञापन
मनीष राय
- फोटो : अमर उजाला