{"_id":"62c1152f8695da71537d727a","slug":"agra-blogger-ritika-murder-case-video-of-flat-goes-viral-inside-view-telling-the-story-of-struggle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder case: सामने आया फैशन ब्लॉगर के फ्लैट का एक और वीडियो, साफ दिखाई दे रहे बर्बरता के निशां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder case: सामने आया फैशन ब्लॉगर के फ्लैट का एक और वीडियो, साफ दिखाई दे रहे बर्बरता के निशां
Sun, 03 Jul 2022 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
Agra Blogger Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजगंज के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है। परिजनों का दावा है कि वीडियो में घर में हुआ संघर्ष दिख रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि गमले टूटे पड़े हैं। कमरे में जूते, वाटर केन और डंडा पड़ा हुआ है। 24 जून को ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह फ्लैट नंबर 404 में रहती थी मामले में पति आकाश गौतम सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था। अभी दो आरोपी फरार हैं। शनिवार को रितिका के फ्लैट का एक वीडियो सामने आया। इसमें फ्लैट में सामान बिखरा नजर आ रहा है। अलमारियों को भी खंगालना दिख रहा है। बालकनी से रितिका को जिस जगह से फेंका गया, वहां पर भी गमले टूटे हुए पड़े थे। परिजनों का कहना है कि सभी सबूत संकलित करें। बेटी को न्याय मिलना चाहिए।
Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, परिजनों के हाथ रितिका का एक पुराना पत्र लगा, जिसे उसने 10 जून 2021 को लिखा था। इस पत्र में उसने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ावों के दर्द को बयां किया। इस पत्र में रितिका ने बताया कि किस तरह उसकी जीवन संघर्ष से भरा रहा।
ब्लॉगर रितिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रितिका के भाई उत्कर्ष ने बताया कि हत्याकांड में दो आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। वहीं बहन के दोस्त विपुल की पत्नी सहित अन्य लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पूर्व में उनके खिलाफ रितिका ने शिकायत की थी। इससे परिवार को जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाई उत्कर्ष ने बताया कि रितिका का यह पत्र उसने अपने दोस्त के पास रखा था। पत्र में लिखा है कि बचपन से अब तक बहुत दुख, संघर्ष देखें हैं। पर, जब बड़ी हुई तो दुख ने हर तरफ से घेर लिया। हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की।
विज्ञापन
ब्लॉगर युवती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रितिका ने लिखा है कि शायद किस्मत में इतने सारे दुख लिखाकर लाई थी कि सब ने इसी बात का फायदा उठाया। बहुत सताया सब ने। यह भी लिखा है कि आकाश अभी भी मेरी फैमिली को परेशान कर रहा है। मेरी फोटो बनाकर सब जगह झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम कर रहा है। उस औरत ने भी परेशान कर दिया है। नरक में भी उसे जगह नहीं मिलेगी।