{"_id":"5f321c5e8ebc3e3d0a3b106e","slug":"krishna-janmashtami-celebration-in-nandgaon-devotees-will-not-come-mathura-for-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2020: मथुरा में तीन दिन तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद, नंदगांव में जन्माष्टमी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2020: मथुरा में तीन दिन तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद, नंदगांव में जन्माष्टमी की धूम
Tue, 11 Aug 2020 04:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:50 PM IST
सार
- 13 अगस्त तक बाहर से नहीं आ सकेंगे श्रद्धालु
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि का कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होगा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं के आगमन पर आज से रोक लग गई है। बाहर से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। मंगलवार से 13 अगस्त तक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। बीते दिन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अधिकारियों और मंदिरों के सेवायतों के संग बैठक कर इस प्रबंध को लागू करने के निर्देश दिए थे।
बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव विधि विधान से जिस तरह हर बार मनाया जाता था, उसी तरह मंदिर के सेवायतों द्वारा मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह घर पर ही रहकर टीवी चैनलों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव का आनंद लें। स्थानीय प्रशासन टीवी चैनलों के लाइव की व्यवस्था अपने हिसाब से करेगा। लाइव टेलीकास्ट में डीडी न्यूज एवं एएनआई एजेंसी को शामिल कर लिया जाए, जिससे वह अन्य चैनलों को कार्यक्रम उपलब्ध करा सकें। मंदिरों के साथ-साथ चौराहों को भी सजाने तथा सड़कों पर लाइटिंग करने की लोगों से अपील की।
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव
- फोटो : अमर उजाला
आज मनाई जा रही जन्माष्टमी
कान्हा के नंदगांव में चहुंओर उमंग और उल्लास है। घर-घर मिठाइयां बनी हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ब्रज के लाला का मंगलवार (रात) को नंदगांव की धरा पर जन्म होगा। अपने सखा के जन्मदिन को लेकर नंदगांव के गोप उत्साहित हैं। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कान्हा के नंदगांव में चहुंओर उमंग और उल्लास है। घर-घर मिठाइयां बनी हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ब्रज के लाला का मंगलवार (रात) को नंदगांव की धरा पर जन्म होगा। अपने सखा के जन्मदिन को लेकर नंदगांव के गोप उत्साहित हैं। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव
- फोटो : अमर उजाला
नंदबाबा मंदिर के सेवायत ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि परंपराओं के निर्वहन के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए नंदभवन में संयुक्त समाज गायन का आयोजन किया जाएगा। रात को ढांड ढांडिन लीला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नंदबाबा के पुरोहित द्वारा श्री नंदबाबा की वंशावली का बखान किया जाएगा। मध्य रात को कन्हैया का अवतरण होगा। सेवायत लोकेश गोस्वामी ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस बार स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
मंदिर बरसाना राधारानी
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना में भी मनेगा जन्मोत्सव
भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति राधारानी का गांव बरसाना भी आनंद कंद श्रीकृष्ण चंद्र के जन्मोत्सव की तैयारियों में डूबा हुआ है। श्रीजी मंदिर के सेवायत संजय गोस्वामी के अनुसार यहां रात बारह बजे भगवान श्याम सुंदर का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया जाएगा। घर-घर में पकवान बनाए जाएंगे।
भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति राधारानी का गांव बरसाना भी आनंद कंद श्रीकृष्ण चंद्र के जन्मोत्सव की तैयारियों में डूबा हुआ है। श्रीजी मंदिर के सेवायत संजय गोस्वामी के अनुसार यहां रात बारह बजे भगवान श्याम सुंदर का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया जाएगा। घर-घर में पकवान बनाए जाएंगे।