{"_id":"67e4f41cddab25e0470ff4f5","slug":"karni-sena-created-ruckus-at-mp-house-policemen-beaten-up-cm-yogi-was-giving-speech-just-one-kilometer-away-2025-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: करणी सेना का सांसद के घर उपद्रव, दरोगा-इंस्पेक्टर को भी पीटा...सीएम योगी एक किमी दूरी ही दे रहे थे भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: करणी सेना का सांसद के घर उपद्रव, दरोगा-इंस्पेक्टर को भी पीटा...सीएम योगी एक किमी दूरी ही दे रहे थे भाषण
Thu, 27 Mar 2025 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:15 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने हमला बोला। इस दौरान पथराव कर दिया गया। जब ये घटना हुई तो सांसद के आवास से महज एक किलोमीटर दूर पर ही सीएम योगी भाषण दे रहे थे। वे राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में आयोजित धर्मसभा में संतों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
करणी सेना का उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को आगरा आगमन के दाैरान राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर करणी सेना के बवाल ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एत्मादपुर के कुबेरपुर से लेकर थाना हरीपर्वत स्थित सांसद आवास तक 20 किलोमीटर की दूरी में पुलिस कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित रही। आवास पर छिपकर बैठे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की तैयारी को धता बताते हुए बवाल कर दिया। गाड़ी की छत पर बैठे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चार बैरियरों पर रोकने में भी पुलिस नाकाम रही। 50-60 पुलिसकर्मी करणी सेना के कार्यकर्ताओं के वेग के आगे नहीं टिक सके। यह पुलिस लापरवाही का जीता जागता नमूना है।
Karni Sena ruckus
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी पर एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय फोर्स के साथ पहुंच गए। मगर, तब तक पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगे बढ़ गए थे। तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी में करणी सेना को पुलिस ने छलेसर और वाटरवर्क्स पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फेल रही। बुलडोजर से उतरकर पदाधिकारी यमुना किनारा मार्ग, जीवनी मंडी होते हुए हरीपर्वत तक पहुंच गए। उधर, पुलिस भगवान टाकीज पर इंतजार करती रह गई। हरीपर्वत आने की जानकारी पर इंस्पेक्टर आलोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। वह डंडे लेकर बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश में रुक गए। लेकिन नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता गाड़ी लेकर आगे जाते रहे। बाद में कार्यकर्ता सांसद के आवास पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें - सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने मचाया उपद्रव...दो केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी कराई एक FIR
ये भी पढ़ें - सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने मचाया उपद्रव...दो केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी कराई एक FIR
Karni Sena ruckus
- फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडे और तलवार लेकर आए, दलितों को दबाने का प्रयास
सांसद रामजीलाल सुमन के पुत्र पूर्व विधायक जलेसर रणजीत सुमन ने कहा है कि लगातार जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है। जो लोग अपने बारे में बता रहे हैं। उसकी जानकारी सभी लोगों को है। सत्ता पक्ष को भी पता है। मगर, ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनको सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस प्रशासन की माैजूदगी में घर पर हमला बोला जा रहा है। पूरी तरह से दहशत का माहाैल है। घर में तोड़फोड़ और मारपीट की गई। कार्यकर्ता लाठी-डंडे और तलवार लेकर आए थे। घर में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि कोई घटना नहीं होने दी जाएगी। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जो माहाैल है, वह बहुत बड़े स्तर पर दलितों को दबाने का प्रयास है।
ये भी पढ़ें - Karni Sena: करणी सेना क्या है, कैसे बना ये संगठन...जिसके आगे बेबस दिखी पुलिस; सपा सांसद के घर तोड़फोड़ और पथराव

टक्कर मारकर खोला कॉलोनी के गेट का ताला, दरोगा को मारा डंडा
एचआईजी काॅलोनी के इंचार्ज सुनील रावत ने बताया कि पुलिस के आदेश पर काॅलोनी के मुख्य गेट पर ताला लगाया जा रहा था। तभी लोग आ गए। दरोगा भी खड़े थे। तभी 40-50 लोगों ने घुसने का प्रयास किया। साफा बंधे हुए लोग थे। डंडे मारने लगे। एक डंडा दरोगा के लग गया। गाड़ी से टक्कर मारकर गेट तोड़ दिया गया। 20 मिनट तक बवाल करने के बाद उपद्रवी भाग गए।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किया एलान, फिर सपा सांसद के घर बोला हमला; पुलिस फिर भी न हुई अलर्ट

दलित नेता व सांसद और उनका परिवार भी सुरक्षित नहीं
सांसद सुमन के प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव गुल्लू ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम लोग सांसद रामजीलाल सुमन पर प्राणघातक हमला करने की धमकी दे रहे हैं। चुनाैती देते हुए अवांछनीय तत्वों ने हमला किया। अगर, परिवार के लोग होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। तोड़फोड़ करके भय का माहाैल पैदा किया गया। कुबेरपुर से लोग हमला करने के लिए आए। पुलिस-प्रशासन भी असहाय था। पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। सोचना पड़ेगा कि दलित नेता व सांसद और परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या हाल होगा।