फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: करणी सेना ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किया एलान, फिर सपा सांसद के घर बोला हमला; पुलिस फिर भी न हुई अलर्ट

Thu, 27 Mar 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 09:13 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद  क्षत्रिय करणी सेना में उबाल था। एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एलान किया गया। दूसरे दिन सपा सांसद के घर हमला  कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Karni Sena made an announcement on social media a day before then attack SP MP's house police was not alert
Karni Sena Protest - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कुबेरपुर आने से पहले क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र सिंह राणा (हरियाणा) ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी किए थे। एक वीडियो में सांसद के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आवास पर पहुंचने का एलान किया था। दूसरे वीडियो में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के लिए स्थान के बारे में बता रहे हैं।


मंगलवार को जारी एक वीडियो में सांसद के बयान से परेशान होने की बात कही है। इसमें राणा सांगा पर दिए बयान पर आक्रोश व्यक्त किया है। इसमें ओकेंद्र सिंह राणा कह रहे हैं कि सब लोग इकट्ठा होकर सांसद के आवास पर जाएंगे। इसके लिए फेसबुक पर लोकेशन को डाल दिया गया है। वो यह भी कह रहे हैं कि देश और धर्म के लिए महाराणा सांगा ने 80 घाव खाए थे। उनका अंश और वंश होने के नाते दो घाव हम भी खा लेंगे। इसमें उन्होंने 11 बजे आगरा में कार्यकर्ताओं से आने का एलान किया था। यह भी कहा कि अगर, माफी मांगनी है तो राजस्थान के रूपवास में महाराणा सांगा के स्मारक पर जाकर नाक रगड़कर माफी मांगनी होगी। तभी माफ किया जाएगा। इसके अलावा अन्य तरीके से माफी नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें -  राणा सांगा पर संग्राम: सपा सांसद के घर हमला...बुलडोजर के साथ पहुंची करणी सेना, पथराव और भगदड़; देखें तस्वीरें

 
Karni Sena made an announcement on social media a day before then attack SP MP's house police was not alert
Karni Sena ruckus - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हुए बवाल की घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसमें हरीपर्वत चाैराहे पर बैरियर लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिसकर्मी का वीडियो भी है। लोग अपने कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं घर के बाहर तोड़फोड़ और पुलिस के बल प्रयोग के भी वीडियो वायरल हैं।

ये भी पढ़ें -  राणा पर संग्राम: पीडीए बनाम अगड़े पर गरमाई सियासत, सपा को सताया क्षत्रिय वोट बैंक खिसकने का डर


 
Karni Sena made an announcement on social media a day before then attack SP MP's house police was not alert
Karni Sena ruckus - फोटो : अमर उजाला
घरों में कैद हो गए काॅलोनी वाले
एडीए की एचआईजी, संजय प्लेस कॉलोनी में सैकड़ों फ्लैट हैं। जब सांसद आवास पर बवाल हुआ, उस समय फ्लैटों में महिलाएं और बच्चे थे। बवाल होता देखकर सभी दहशत में आ गए। लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। एक घंटे तक घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस के आने पर भी बालकनी और छत से ही देखते रहे।

ये भी पढ़ें -  राणा सांगा विवाद: कोर्ट में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ परिवाद दायर...22 अप्रैल को दर्ज होंगे बयान



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karni Sena made an announcement on social media a day before then attack SP MP's house police was not alert
Karni Sena ruckus - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिए
काॅलोनी के गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बवाल के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज को मोबाइल में रिकाॅर्ड भी किया।

 
विज्ञापन
Karni Sena made an announcement on social media a day before then attack SP MP's house police was not alert
Karni Sena ruckus - फोटो : अमर उजाला
हिरासत में 18 से अधिक लोग
पुलिस ने बवाल के बाद अलग-अलग स्थान से 18 से अधिक लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि बवाल करने में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed