{"_id":"67e4db26a551fb45ba059910","slug":"attack-on-sp-mp-s-house-karni-sena-created-a-ruckus-two-cases-were-registered-police-also-lodged-an-fir-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने मचाया उपद्रव...दो केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी कराई एक FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने मचाया उपद्रव...दो केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी कराई एक FIR
Thu, 27 Mar 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:29 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हुए हमले के मामले में थाना हरीपर्वत में दो केस दर्ज हुए हैं। पहला मुकदमा उनके बेटे की ओर से लिखाया गया है, तो दूसरा मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Karni Sena
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने हमला किया। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया। शीशे चकनाचूर कर दिए। कुर्सियां और बाहर खड़ीं सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने लाठियां भांजकर कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में एक केस सपा सांसद के बेटे रणजीत सुमन की ओर से दर्ज कराया गया है, तो वहीं दूसरा मुकदमा पुलिस ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जमकर हुई तोड़फोड़
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर दिए गए बयान पर बुधवार को बवाल हो गया। करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता कुबेरपुर से बुलडोजर, गाड़ियों और बाइकों पर सांसद के आवास पर पहुंच गए। पुलिस ने कई जगह रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह बैरियर तोड़कर आगे बढ़ते रहे। संजय प्लेस स्थित एडीए के एचआईजी फ्लैट्स स्थित सुमन के आवास पर पहुंचकर काॅलोनी का गेट तोड़ने की कोशिश की। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया। शीशे चकनाचूर कर दिए। कुर्सियां और बाहर खड़ीं सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने लाठियां भांजकर कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें - Karni Sena: करणी सेना क्या है, कैसे बना ये संगठन...जिसके आगे बेबस दिखी पुलिस; सपा सांसद के घर तोड़फोड़ और पथराव

रणजीत सुमन घर पर ही थे
बताया गया है कि जब ये हमला हुआ तब सांसद के पुत्र पूर्व विधायक रणजीत सुमन घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे। रणजीत सुमन ने बताया कि घर में पत्नी और दो बेटे थे। पिता दिल्ली में गए थे। उपद्रवी अचानक आए। वह तोड़फोड़ और पथराव करने लगे। यह देखकर सभी दहशत में आ गए। पुलिस भी उन्हें नहीं रोक पा रही थी। इस वजह से काफी देर तक परिवार सहमा रहा। वह लोग घर के बाहर नहीं आए। उन्होंने खुद को भी किसी तरह बचाया।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किया एलान, फिर सपा सांसद के घर बोला हमला; पुलिस फिर भी न हुई अलर्ट