फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान श्रीकृष्ण की शरण में कंगना: बांकेबिहारी मंदिर में किए ठाकुरजी के दर्शन, हाथ उठाकर लगाए जयकारे

Mon, 19 Sep 2022 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut visits banke bihari mandir and nidhivan in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन पहुंचीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से दिल्ली से वृंदावन पहुंचीं कंगना रणौत ने सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की। मंदिर में सेवायतों ने उन्हें पूजन कराया। इस दौरान कंगना रणौत भक्ति में डूबी नजर आईं। ठाकुरजी के समक्ष पहुंच कर उन्होंने आराध्य को अपलक निहारा और दर्शन पाकर बांकेबिहारी के जयकारे लगाए।  



वृंदावन में कंगना रणौत के पहुंचने की जानकारी लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मंदिर पहुंच गए। हर कोई मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखा। सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। सेवायतों ने कंगना रणौत को पाटुका भेंट किया। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद कंगना निधिवन के लिए रवाना हो गईं।

kangana ranaut visits banke bihari mandir and nidhivan in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी के दर्शन के दौरान कंगना रणौत अभिभूत और प्रसन्नचित दिखाई दीं। उनकी सुरक्षा में निजी सिक्योरिटी के अलावा पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। 
kangana ranaut visits banke bihari mandir and nidhivan in vrindavan
वृंदावन में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
निधिवन पहुंचीं कंगना रणौत ने महान संगीतज्ञ स्वामी हरिदास की समाधि के दर्शन किए। सेवायतों से निधिवन के पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut visits banke bihari mandir and nidhivan in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
ब्रज यात्रा में अभिनेत्री कंगना रणौत पूरी तरह से धार्मिक भाव में नजर आईं। उनके चेहरे पर चमक अलग ही दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
kangana ranaut visits banke bihari mandir and nidhivan in vrindavan
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कंगना रणौत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कंगना रणौत इससे पूर्व दिसंबर 2021 में ब्रज भ्रमण पर आईं थीं। उस दौरान भी उन्होंने बांकेबिहारी समेत कई मंदिरों के दर्शन किए। दोबारा ब्रज में आने की बात कही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed