फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज महोत्सव में हर दिल पर छाई 'जलेबी बाई', सिंगर रितु पाठक के सुरों पर झूमे लोग

Tue, 26 Feb 2019 12:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
jalebi bai fame singer ritu pathak performance in taj mahotsav
सिंगर रितु पाठक - फोटो : अमर उजाला
इंडियन आइडल-2 और फेम एक्स जैसे टीवी रियलिटी शो से गायिकी के क्षेत्र में चमकीं पार्श्व गायिका रितु पाठक की आवाज का जादू आगरा के दर्शकों पर सिर चढ़कर बोला। ताज महोत्सव में शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर ‘जलेबी बाई...’ गीत से चर्चित ऋतु पाठक के साथ दर्शक रात तक झूमते रहे। 
jalebi bai fame singer ritu pathak performance in taj mahotsav
सिंगर रितु पाठक
सोमवार की रात शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर खनकती आवाज में जब ‘जलेबी बाई’ की आवाज आई तो युवा थिरकने लगे। सीटियों के साथ जोशीले स्वर में दर्शकों ने पार्श्व गायिका रितु पाठक का स्वागत किया। बालीवुड नाइट में देर रात तक रितु पाठक ने अपने हिट गीतों को गुनगुनाया। 
jalebi bai fame singer ritu pathak performance in taj mahotsav
सिंगर रितु पाठक
रितु ने छान के मोहल्ला, राकेट सैंया..., पलंग तोड़ नैना, अल्लाह दुहाई है, लिप टू लिप, डीजे बजेगा तो पप्पू नचेगा, राधा नाचेगी, गंदी बात और रजिया फंस गई गुंडों में... जैसे अपने चर्चित गीत सुनाए। उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ सदाबहार पुरानी फिल्मों के गीत भी गाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jalebi bai fame singer ritu pathak performance in taj mahotsav
ताज महोत्सव में श्रोता
श्रोता एक के बाद फरमाइशें करते रहे और रितु पाठक दर्शकों की फरमाइश पूरी करती रहीं। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने शो खत्म होने के बाद उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वह पहली बार ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने आईं। 
विज्ञापन
jalebi bai fame singer ritu pathak performance in taj mahotsav
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच को शाम को संभाला विशाल अग्रवाल ने। उन्होंने अपनी आवाज का जादू चलाया तो मोजुद्दीन खान ने भजन पेश किए। अंशिका भदौरिया ने कथक तो कविता मोहंती ने ओडिसी नृत्य पेश किया। कथक और ओडिसी नृत्य में दोनों कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दीं। डॉ. मंजरी शुक्ला ने शास्त्रीय गायन पेश किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed