उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नगला खंगर के गांव फातीपुर में हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वे कभी खुद को संभालते तो कभी मासूम बेटियों के चेहरों को देख फफक पड़ते। इस दृश्य को देख दंपती की तीनों बेटियां गुमसुम नजर आईं। बता दें आदेश और उसकी पत्नी सावित्री द्वारा फंदा पर लटक कर जीवन लीला समाप्त करने के बाद ही वृद्ध दंपती योगेंद्र उर्फ साधू और विमला के घर का चिराग बुझ गया। आदेश पिता का इकलौती बेटा था। पुत्र व पुत्रवधू द्वारा एक साथ आत्महत्या करने से वृद्ध दंपती स्तब्ध हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जो अभी ढंग से चलना-फिरना भी नहीं जानती हैं। उनकी जिम्मेदारी भी वृद्ध कंधों पर आ गई है। इकलौते पुत्र आदेश की मौत के बाद योगेंद्र बुरी तरह टूट गया है। उसके एक बेटी बेबी जो शादी होने के बाद अपनी ससुराल में है।
दंपती ने किया सुसाइड: मम्मी-पापा की लाशें सामने आते ही गुमसुम हुईं बेटियां, बिलखते मां-बाप को देख आंखें हुई नम
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन