उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला में बुधवार को सनसनीखेज घटना में युवती की गोली मारकर खुद को गोली मारने वाले युवक ने भी दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान अंकित की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसके साथ ही ये राज भी खोलना पुलिस के लिए मुश्किल है कि आखिर युवक ने युवती को क्यों मारा, दोनों के बीच प्रेम था या इस हत्याकांड को एकतरफा प्रेम के चलते अंजाम दिया गया था। यह सभी सवाल अब अंकित की मौत के साथ ही राज बनकर रह गए हैं। पुलिस के पास अब सिर्फ कयास के अलावा वजह को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है।
गग्गरपुर जाने वाले मार्ग पर बुधवार को जो कुछ भी हुआ, वह मार्ग से गुजर रहे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्पष्ट हो रहा है कि युवक ने पहले सोनी को गोली मारी, इसके बाद अंकित ने खुदकुशी की कोशिश की।
2 of 5
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने के प्रयास में जुटी थी। इस बीच खबर मिली कि अंकित की भी मौत हो चुकी है। ऐसे में अब घटना से जुड़े कई सवाल खामोश हो चुके हैं।
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अंकित ने सोनी शाक्य की हत्या क्यों की, दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे या फिर अंकित सोनी से एकतरफा प्रेम करता था। इन सभी सवालों के जबाव अंकित की मौत के साथ ही अब राज बनकर रह गए हैं। क्योंकि मरने और मारने वालों के बीच का ये राज, उन्हीं के साथ दफन हो गया है।
4 of 5
साक्ष्य जुटाती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अब पुलिस, परिवार और लोगों के पास कयास के अलावा कुछ भी शेष नहीं है। वहीं इस घटना के बाद युवक व युवती के परिवार सदमे में हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।
5 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पास भी अब मामले में जांच व खुलासे को लेकर कुछ खास नहीं बचा है।