{"_id":"5e4906528ebc3ee5c31c2d5a","slug":"horticulture-exhibition-of-flower-show-in-circuit-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें पुष्प-शाक प्रदर्शनी: लैब इंचार्ज की नौकरी छोड़कर कर रहे थाई एप्पल बेर की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें पुष्प-शाक प्रदर्शनी: लैब इंचार्ज की नौकरी छोड़कर कर रहे थाई एप्पल बेर की खेती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:45 PM IST
सार
4150 तरह के फूल, फल और सब्जी की स्टॉल लगी और 1140 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
1 of 7
जल ही जीवन का संदेश देती प्रदर्शनी में लगी एक स्टॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छह किलो की शलजम, पांच किलो की गोभी। लाल रंग की मूली और अमरूद के आकार का बेर। सर्किट हाउस में लगी उद्यान विभाग की मंडलीय पुष्प-शाक प्रदर्शनी में उन्नत फसलों की स्टॉल लगी। इसमें 4150 तरह के फूल, फल और सब्जी की स्टॉल लगी और 1140 किसानों ने भाग लिया।
2 of 7
डीएम प्रभुनारायण सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में अजवाइन, ब्रह्मी, चंदन, अखरोट, सर्पगंधा, थाई एप्पल बेर, मशरूम, टमाटर, मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च, गेंदा, गुलाब, गुलमोहर, डहेलिया, चाइनीज संतरा समेत अन्य की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इससे पहले डीएम प्रभुनारायण सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
3 of 7
पुष्प देखते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
निर्णायकों ने सर्वोत्तम पुष्प गमला समूह सिनरेरिया में राजकीय उद्यान आगरा, पुष्प डहेलिया-फोलियेज गमला समूह में भारती पुरातत्व उद्यान शाखा को पुरस्कार मिला। उत्कृष्ट गमलों में होटल ट्राईडेंट, एवं होटल जेपी पैलेस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अधीक्षक उद्यान विभाग डॉ. एसके वर्मा, उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज और जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लाल रंग की मूली
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में संगोष्ठी कर मधुमक्खी-मछली पालन के अलावा ऐलोवेरा, तुलसी, लेमन घास समेत अन्य की खेती के बारे में भी किसानों को बताया। इसमें लागत से डेढ़ से दो गुना मुनाफे के बारे में बताया। किसानों को सिंचाई, जैविक खेती, मिट्टी की जांच, गोबर-हरी खाद के बारे में वैज्ञानिक ढंग से बताया।
विज्ञापन
5 of 7
प्रदर्शनी में फूलों की गुड़िया तैयार करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में फूलों से हाथी, घोड़ा, फाइटर प्लेन, विशाल गुलदस्ता, ताजमहल बनाए। इनको निहारने के साथ ही सेल्फी लेने की दर्शकों में खूब होड़ रही। बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां झूले भी लगाए, जिन पर बच्चों ने खूब मस्ती की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।