{"_id":"5d5a34ab8ebc3e89b51c686e","slug":"flood-alert-yamuna-river-water-level-reached-danger-mark-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी पर बाढ़ का खतरा, यमुना में छोड़ा गया 21 लाख क्यूसेक पानी, बीहड़ में चंबल ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी पर बाढ़ का खतरा, यमुना में छोड़ा गया 21 लाख क्यूसेक पानी, बीहड़ में चंबल ने मचाई तबाही
Mon, 19 Aug 2019 12:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
उफान पर बह रही यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में उफान आ गया है। इससे आगरा पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। रविवार को यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित हथिनीकुंड बैराज से 21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह बुधवार तक आगरा पहुंच जाएगा। इसके मद्देनजर सदर तहसील क्षेत्र में यमुना किनारे के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया। उधर, आगरा के बाह क्षेत्र में चंबल नदी भी तबाही मचा रही है।
Trending Videos
बटेश्वर में उफान पर बह रही यमुना
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील के चार गांव लो फ्लड, सात गांव मीडियम फ्लड और 27 गांव हाई फ्लड दायरे में हैं। यमुना नदी किरावली, सदर, फतेहाबाद, फतेहाबाद, बाह और एत्मादपुर तहसील क्षेत्र से गुजरती है। कैलाश मंदिर, अमर विहार पुलिस चौकी, पोइया घाट, बल्केश्वर घाट, आगरा फोर्ट, करमना, तनौरानूरपुर, समौगर में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। प्रत्येक चौकी पर 13 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार नजर रखे हुए हैं।
हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा सदर के उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना किनारे अलर्ट कर दिया गया है। आठ चौकियां भी स्थापित कर यहां ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत मदद उपलब्ध कराई जा सके। बाढ़ चौकियों पर लेखपाल, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी, सीडीपीओ, क्षेत्रीय उप निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, एनपीआरसी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
- फोटो : अमर उजाला
हथिनी कुंड बैराज से रविवार को दिनभर में छोड़े गए करीब 21 लाख क्यूसेक पानी का असर अगले दो दिन में दिल्ली में दिखेगा। यमुना सोमवार को खतरे के निशान को पार कर गई है। केंद्रीय जल आयोग से दिल्ली सरकार को मिले अलर्ट के मुताबिक, सोमवार देर शाम से इसका असर दिल्ली में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबा सूचना बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार यमुनी नदी में खतरे के निशान
495 फुट पर: खतरे का निशान है यमुना नदी का शहर में।
499 फुट पर : डूब क्षेत्र में पहुंचने लगता है यमुना का पानी।
508 फुट पर : बेलनगंज में पहुंच गया था पानी 1978 की बाढ़ में।
520 फुट पर : पूरा शहर आ सकता है बाढ़ की चपेट में।
495 फुट पर: खतरे का निशान है यमुना नदी का शहर में।
499 फुट पर : डूब क्षेत्र में पहुंचने लगता है यमुना का पानी।
508 फुट पर : बेलनगंज में पहुंच गया था पानी 1978 की बाढ़ में।
520 फुट पर : पूरा शहर आ सकता है बाढ़ की चपेट में।