{"_id":"5f0733ef00f233409b1e77c3","slug":"five-people-of-a-family-died-in-mainpuri-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने रंजिशन खेला खूनी खेल, बेटी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने रंजिशन खेला खूनी खेल, बेटी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Fri, 10 Jul 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:32 AM IST
सार
माधौनगर में रंजिश के चलते घर में लगाई गई आग की चपेट में आए सभी पांच लोगों ने दम तोड़ा
विज्ञापन
घर में लगाई आग के बाद खत्म हुए परिवार के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के माधौनगर में हुए अग्निकांड में झुलसी युवती ने बुधवार की रात सैफई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। आग की चपेट में आए एक ही परिवार के सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़िये पूरा घटनाक्रम अगली स्लाइड में...
आग में झुलसकर दो साल के मासूम की हुई मौत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के माधौनगर (खरपरी) निवासी 45 वर्षीय रामबहादुर प्रजापति 17 जून की रात पत्नी सरला देवी (42), पुत्री रौली (18) व शिखा (16) और दो वर्षीय नाती ऋषि के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। पूर्व में हुए झगड़े के चलते रंजिश मान रहे पड़ोस में रहने वाले मुरारी कश्यप ने रात में घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी।
रौली और शिखा के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आग में जलने से ऋषि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। रामबहादुर, रौली, शिखा और सरला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगाने का आरोपी मुरारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मुरारी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने रंजिश के चलते आग लगाने की बात भी स्वीकार की थी। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रामबहादुर और उनकी पत्नी सरला देवी व बेटी शिखा की पहले ही मौत हो चुकी है। अब बुधवार की रात बेटी रौली ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार शाम युवती का शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
प्रजापति युवा संगठन के पदाधिकारी पीड़ितों से मिले
- फोटो : अमर उजाला
माधौनगर में रामबहादुर के घर में 17 जून की रात आग लगाई गई। सभी के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना परिवार के साथ ही पूरा गांव करता रहा, लेकिन ईश्वर से की गई प्रार्थना काम नहीं आई। एक के बाद एक परिवार के सदस्य की मौत होती चली गई।
संबंधित खबरें- मैनपुरीः परिवार को जिंदा जलाने को घर में लगाई आग, दो साल के मासूम की जलकर मौत
मां-बाप के बाद बेटी ने भी तोड़ा दम, 15 दिन में चार की मौत, पड़ोसी ने रंजिशन खेला था खूनी खेल
संबंधित खबरें- मैनपुरीः परिवार को जिंदा जलाने को घर में लगाई आग, दो साल के मासूम की जलकर मौत
मां-बाप के बाद बेटी ने भी तोड़ा दम, 15 दिन में चार की मौत, पड़ोसी ने रंजिशन खेला था खूनी खेल