आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में ईसाई धर्म प्रचारकों की सभा में धर्मांतरण का हल्ला मच गया। इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पहुंच गए। उनका आरोप है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही थी। उन्होंने जमकर हंगामा काटा।
2 of 10
धर्मांतरण को लेकर हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने धर्म प्रचारकों की हाकी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी और तोड़फोड़ की। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। सात लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाद में मारपीट करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
3 of 10
धर्मातरण की सूचना पर मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
होटल समोवर के बेसमेंट में ईसाई धर्म सभा से जुड़ा आयोजन किया गया था। खटीक पाड़ा निवासी सनी बंसवार का आरोप है कि लोगों को सत्संग के लिए बुलाया गया था। बताया गया था कि सत्संग में अच्छी बातों के अलावा लोगों को उपहार में सामान भी दिया जाएगा।
4 of 10
धर्मातरण की सूचना पर मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में एक समाज के लोग पहुंचे थे। ईसाई धर्म प्रचारकों ने अपने धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए मौजूद लोगों के धर्म के प्रति अपमानजनक शब्द कहे, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। इससे रोष फैल गया।
5 of 10
धर्मातरण की सूचना पर मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के रवि दुबे, संजय दुबे, अतुल चौहान, जितेंद्र राजपूत, दिव्यांशु गिरी, नितिन कुशवाहा, अभिषेक तरुण आदि लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में भीड़ आक्रोशित हो गई।