फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमार बेटी के बेबस पिता की गुहार, इलाज के लिए मदद करो या फिर 'मौत' दे दो सरकार

Sun, 23 Jun 2019 04:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
father appeal to PM narendra modi seeking help with his daughter's treatment in agra
बीमार बेटी के साथ पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक बीमार बेटी के इलाज में पिता ने जमीन और घर तक गिरवी कर दिया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रधानमंत्री राहत कोष से मिली मदद भी नाकाफी साबित हो रही है। बेबस पिता ने मोदी सरकार से फिर गुहार लगाई कि बेटी के इलाज के लिए मदद की जाए। मदद न मिलने पर परिवार सहित इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। 
father appeal to PM narendra modi seeking help with his daughter's treatment in agra
बीमार बेटी ललिता - फोटो : अमर उजाला
खंदौली क्षेत्र के पुरा लोधी जलेसर रोड निवासी सुमेर सिंह मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। सुमेर की 16 वर्षीय बेटी ललिता को एप्लास्टिक अनीमिया नाम की गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के चलते शरीर में खून बनना बंद हो जाता है और पीड़ित को जिंदा रखने के लिए हफ्ते में एक बार खून चढ़ाया जाता है। बेटी के इलाज में पिता ने सारी जमापूंजी खर्च कर दी। जमीन और घर तक गिरवी रख दिया है।  अब सुमेर सिंह परिवार के साथ आगरा में रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। 
father appeal to PM narendra modi seeking help with his daughter's treatment in agra
बीमार बेटी के पिता सुमेर सिंह - फोटो : अमर उजाला
बेटी को तड़पता देख और कोई राहत न मिलने पर सुमेर सिंह के एक परिचित ने उन्हें अलीगढ़ के सांसद राजवीर सिंह के पास लेकर पहुंचे, जहां से मदद के रूप में जो राशि मिल सकती थी वो मिली, लेकिन उससे भी राहत नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा, जिसके बाद प्रधानमंत्री राहत कोष से तीन लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
father appeal to PM narendra modi seeking help with his daughter's treatment in agra
अस्पताल का लेटर - फोटो : ANI
तीन लाख रुपये जयपुर के एक हॉस्पिटल को ट्रांसफर कर दिए गए, लेकिन यह रकम बीमार बेटी के इलाज में नाकाफी है। पीड़ित पिता जब बीमार बेटी को जयपुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने 10 लाख का खर्चा बताया। डॉक्टरों का कहना है कि बोनमैरो बदलना पड़ेगा तब जाकर बेटी की जान बच सकेगी। डॉक्टरों ने पीड़ित पिता से सात लाख और लाने के बाद ही इलाज करने के लिए बोला। 
विज्ञापन
father appeal to PM narendra modi seeking help with his daughter's treatment in agra
बीमार बेटी के पिता सुमेर सिंह - फोटो : ANI
पीड़ित का कहना है कि कई बार हॉस्पिटल जाने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली। आयुष्मान योजना भी इस परिवार का सहारा नहीं बन सकी। भविष्य के इलाज के लिए आयुष्मान योजना केंद्र पहुंचे पिता को वहां भी निराशा ही हाथ लगी। लिस्ट में नाम न होने से कार्ड नहीं बन सका और न ही इलाज मिल सका। हर तरफ से निराश हो चुके पिता और उनकी बीमार बेटी मोदी सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed