फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूली बच्चों ने कागज पर उकेरा गांधी के सपनों का भारत, तस्वीरों में भरे स्वदेशी रंग

Sat, 28 Sep 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Exibition Of Painting Competition by Amar Ujala And Khadi Gramodyog Board in agra
चित्रकला प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला व उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शुक्रवार को बीडी फार्म हाउस, 125-फुटा रोड, चमरौली में चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 30 स्कूलों के 150 से अधिक छात्र छात्राओं की पेंटिंग प्रदर्शित की गई। 10 पेंटिंग का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्यस्तर पर चयनित पेंटिंग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। 
Exibition Of Painting Competition by Amar Ujala And Khadi Gramodyog Board in agra
चित्रकला प्रदर्शनी देखतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अमर उजाला और खादी ग्रामोद्योग की ओर से स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। स्कूलों से चयनित पेंटिंग को ही प्रदर्शनी में स्थान दिया गया। कुछ पेंटिंग में महात्मा गांधी की दांडी यात्रा, उनके सफाई अभियान को प्रदर्शित किया गया। 
Exibition Of Painting Competition by Amar Ujala And Khadi Gramodyog Board in agra
प्रशस्ति पत्र दिखातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कुछ विद्यार्थियों ने खादी और स्वदेशी अपनाने का संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई थी। एक विद्यार्थी ने चरखा बनाकर संदेश लिखा था कि ‘खादी के धागे-धागे में अपनेपन का अभिमान भरा, माता का इसमें मान भरा, अन्यायी का अपमान भरा।’चयनित छात्र और उनके अभिभावक ने कार्यक्रम में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Exibition Of Painting Competition by Amar Ujala And Khadi Gramodyog Board in agra
निर्णायक मंडल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल में शामिल ललित कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शार्दुल मिश्र ने कहा कि आपको जो भी विषय दिया जाए, पहले उसके बारे में ठीक से जानें, फिर चित्र बनाना शुरू करें। ललित कला संस्थान के ही असिस्टेंट प्रोफेसर देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्राथमिक रंगों के संबंध में बताया।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग

Exibition Of Painting Competition by Amar Ujala And Khadi Gramodyog Board in agra
पेटिंग को दिखाते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
1. खुशी यादव, कक्षा-9, बीएस इंटर कॉलेज
2. आकांक्षा यादव, कक्षा-11-ए, बीएआरबी इंटर कॉलेज 
3. मुस्कान, कक्षा-7, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कहरई 
4. सपना, कक्षा-11, श्रीमती किशन देवी विद्यालय
5. अंजलि कुशवाह, बीएआरबी इंटर कॉलेज
6. मानवी अरेला, कक्षा-8, सतीशचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज 
7. संगीता कुशवाह- कक्षा-8, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कहरई
8. अभय कुमार, कक्षा-9, जूनियर हाईस्कूल, दिगनेर
9. नेहा कुमारीर, कक्षा-9, बीएस इंटर कॉलेज 
10. संजू, कक्षा-8, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कहरई 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed