ताजनगरी में ईद की रौनक बिखरने लगी है। लोगों में खासा उत्साह है। चांद रात से पहले ही बाजारों में खरीदार उमड़ रहे हैं। वहीं पर्यटकों के लिए भी खुशखबरी है। ईद पर ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एक्ट के तहत यह आदेश जारी किया गया है। दरअसल, ईद पर ताजमहल स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसलिए ईद के दिन सुबह 7 से 10 बजे तक निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा।
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि अगर चांद दिखने के मुताबिक ईद पांच जून को है तो नमाज के दौरान तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा। चांद दिखने के मुताबिक अगर ईद छह जून को होगी तो सुबह सात से 10 बजे के बीच प्रवेश टिकट नहीं खरीदना होगा। इस दौरान ताज के टिकट काउंटर बंद रहेंगे।
3 of 5
ईद के मौके पर सिंधी बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख बाजारों में ईद का त्योहार मनाने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। राजामंडी बाजार, तिलक बाजार, सिंधी मार्केट, किनारी बाजार, कश्मीरी बाजार, फुव्वारा, जामा मस्जिद बाजार, लुहार गली, रावतपाड़ा, शिवाजी मार्केट, बिजलीघर में किसी को सलवार सूट खरीदना था तो कोई जूते और चप्पल खरीद रहा था। फड़ बाजारों में महिलाएं और युवतियां आर्टिफिशियल गहने, कपड़ों की खरीद कर रहे थे।
4 of 5
खरीदारी करती मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
वजीरपुरा की नगमा ने बताया कि वह बच्चों के साथ शापिंग करने आई हैं। बच्चों के लिए कुर्ते पजामा के साथ ही चप्पलें लेनी हैं। अपने लिए सूट खरीदना है तो कास्मेटिक के आयटम भी लेने हैं। शाहगंज के नदीम अपने परिवार के साथ खरीदारी करने आए थे। उनका कहना था कि चांद रात को जरूरी चीजें लेंगे। इस समय रावतपाड़ा में सूखे मेवा और मिठाई बनाने का सामान लेने आए हैं।
5 of 5
खरीदारी करती मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी बाजार में मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। यहां सेवई, खजला, कीमे का समोसा, कीमे की कचौड़ी के साथ ही दुकान की मशहूर मिठाई गिरी की बरफी को खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है। 350 साल पुरानी इत्र की दुकान की खुशबू भी बिखर रही है। लोग अलग अलग खुशबू का इत्र खरीद रहे हैं।