{"_id":"5e549f628ebc3ef3e411447a","slug":"donald-trump-daughter-s-ivanka-trump-visit-the-taj-mahal-but-a-desire-remains-unfulfilled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई ट्रंप की बेटी इवांका की यह ख्वाहिश, दोबारा ताजमहल आने की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी रह गई ट्रंप की बेटी इवांका की यह ख्वाहिश, दोबारा ताजमहल आने की कही बात
Wed, 26 Feb 2020 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल में इवांका ट्रंप
- फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ताजमहल का दीदार पूरे परिवार के साथ किया। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया थीं तो ताज में बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी मौजूद रहे। पति संग इवांका ने ताजमहल के साये में फोटो खिंचवाएं, लेकिन उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। ताज को देखकर अचंभित इवांका ने कहा कि वो ताजमहल देखने दोबारा आएंगी।
ताजमहल में इवांका ट्रंप
- फोटो : ANI
इवांका ट्रंप ने ताज के रॉयल गेट पर पहुंचते ही अपने आईफोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वो सबसे ज्यादा अचंभे में तब पड़ीं जब उन्होंने रॉयल गेट के मुख्य आर्च से अंदर आते ही ताज की विशाल इमारत को महसूस किया।
पति के साथ इवांका ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
पति जेरेड के साथ उन्होंने सेल्फी ली और कहा कि जैसा तस्वीरों में नजर आता है, ताज उससे कहीं ज्यादा हसीन है। जीवन में एक बार ताज देखने की उनकी हसरत थी जो पूरी हो गई। ताज के दीदार के बाद इवांका ने ट्वीट कि ताजमहल की भव्यता और सुंदरता प्रेरित करने वाली है।
The grandeur and beauty of the Taj Mahal is awe inspiring! 🇺🇸 🇮🇳 pic.twitter.com/jcYwXHxf4c
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) February 24, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में इवांका
- फोटो : अमर उजाला
प्रोटोकॉल के कारण इवांका ताज के मुख्य गुंबद में नहीं जा सकीं। वो सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच से आगे नहीं गईं। डायना बेंच पर वो सोशल मीडिया के लिए लाइव वीडियो बनाती रहीं। मुख्य गुंबद के बारे में उन्होंने गाइड कमल कांत गुप्ता से जानकारी ली।
विज्ञापन
ताजमहल में इवांका ट्रंप और जेरेड
- फोटो : Amar Ujala
इवांका ट्रंप ने कहा कि ताजमहल देखने की हसरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया। भारत की बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। मैं दोबारा ताज देखने आऊंगी।