फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमा तक बांकेबिहारी मंदिर के पट नहीं खुले तो जबरन करेंगे प्रवेश, धर्म रक्षा संघ का एलान

Fri, 23 Oct 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
dharm raksha sangh activists protest outside banke bihari temple vrindavan
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर प्रदर्शन करते धर्मा रक्षा संघ के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट बंद किए जाने का विरोध तेज हो गया है। धर्म रक्षा संघ के सदस्यों ने गुरुवार को मंदिर के सामने सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में महामंडलेश्वर डॉ.आदित्यानंद भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि शरद पूर्णिमा तक श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट भक्तों के लिए नहीं खोले गए तो वे हजारों श्रद्धालु के साथ जबरन प्रवेश करेंगे।

dharm raksha sangh activists protest outside banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर बंद होने से दुकान पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. आदित्यानंद ने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का मंदिर न सिर्फ संपूर्ण ब्रजमंडल के आस्था का केंद्र है, बल्कि अर्थव्यवस्था का भी एक मजबूत केंद्र है। सारे ब्रजमंडल की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के कारण ही चलती है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को भावनात्मक और धार्मिक दृष्टि से जो कष्ट हो रहा है, उतना ही कष्ट यहां के व्यापारियों, तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों को हो रहा है। 
dharm raksha sangh activists protest outside banke bihari temple vrindavan
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर धरने पर बैठे धर्मा रक्षा संघ के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की नाकामी के कारण श्रीबांकेबिहारी के दर्शन आम जनता के लिए बंद कर दिए गए हैं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश नजर आती है। संगठन के संयोजक नीरज गौतम ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर को पूर्व की भांति भक्तों के लिए तुरंत खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
dharm raksha sangh activists protest outside banke bihari temple vrindavan
19 अक्तूबर को बंद कर दिए मंदिर के पट - फोटो : अमर उजाला
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य समीर शुक्ला ने घोषणा की कि यदि 30 अक्तूबर शरद पूर्णिमा के दिन तक बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन पूर्व की भांति प्रारंभ नहीं किए गए तो धर्म रक्षा संघ के नेतृत्व में श्रद्धालु मंदिर में जबरन प्रवेश करेंगे। उधर, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा एवं ताराचंद ने धर्म रक्षा संघ के धरना को पूर्ण समर्थन दिया। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने धरने पर आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। 
विज्ञापन
dharm raksha sangh activists protest outside banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन को जितना जल्दी हो सके, व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर मंदिर को आम श्रद्धालु के लिए खोलने का निर्णय लेना चाहिए। बता दें कि सात महीने बाद 17 अक्तूबर से श्रीबांकेबिहारी के पट भक्तों के लिए खोल गए थे, लेकिन अधिक भीड़ के कारण दो दिन बाद 19 अक्तूबर से फिर बंद कर दिए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed