फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीर्थराज बटेश्वर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजे यमुना घाट

Mon, 05 Aug 2019 11:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
devotees performed worship lord shiva in bateshwar on sawan ka somvar
बटेश्वर में यमुना घाट पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सावन माह के तीसरे सोमवार को तीर्थराज बटेश्वर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कासगंज के सोरों से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गए। यमुना घाटों पर केसरिया छटा बिखर गई। 
devotees performed worship lord shiva in bateshwar on sawan ka somvar
बटेश्वर में कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ही बटेश्वर में सैकड़ों शिवभक्तों ने डेरा डाल दिया था। सोमवार को भी कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। कंधे पर झूलती कांवड़ और पैरों में बजते घुंघरू के साथ 'हर हर बम बम' के जयघोष के साथ बटेश्वर पहुंच रहे कांवड़ियों की भक्ति देखते बन रही थी। 
devotees performed worship lord shiva in bateshwar on sawan ka somvar
शिव मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
किवदंती है कि अज्ञातवास के दौरान पांडव कासगंज के सोरों से भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगाजल भर कर लाए थे। यह किवदंती सावन के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के अभिषेक की परंपरा बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees performed worship lord shiva in bateshwar on sawan ka somvar
मंदिर के बाहर शिव भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों साल पुरानी परंपरा के अनुसार हजारों कावड़िये गंगाजल लेकर बटेश्वर पहुंचे। सोमवार तड़के ही मंदिरों के बाहर लंबी शिवभक्तों की कतारें लग गईं। यमुना में स्नान के बाद भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
devotees performed worship lord shiva in bateshwar on sawan ka somvar
तिरंगा सजी कांवड़ लेकर आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
शिवभक्त के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति भी देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालु राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से सजी कांवड़ लेकर बटेश्वर पहुंचे। विभिन्न इलाकों से पहुंचे युवाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed