{"_id":"5ad459c54f1c1b63098b4b55","slug":"crowded-at-taj-mahal-occasion-of-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहजहां-मुमताज की असली कब्र के दीदार को भीड़ हो गई बेकाबू, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहां-मुमताज की असली कब्र के दीदार को भीड़ हो गई बेकाबू, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल में निशुल्क प्रवेश के कारण रविवार को देसी-विदेशी पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी। ऐसे में अव्यवस्था और बढ़ी। शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन ताज परिसर में कई जगह भारी गंदगी रही।
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य गुंबद की सीढ़ियों पर शू कवर बिखरे पड़े थे। पश्चिमी और पूर्वी गेटों के आसपास लंगर चलने के कारण दौने-पत्तल बिखरे पड़े थे। कई जगह पानी की बोतलें पड़ी थीं। पर्यटक भी नियम तोड़ते रहे।
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहां के उर्स के दौरान ताज में 13 से 15 अप्रैल तक प्रवेश निशुल्क रहा। तीन दिन से ताज में भीड़ का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को आखिरी दिन होने से सुबह से सूर्यास्त तक बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
अनुमान है कि 60 हजार से ज्यादा लोगों ने ताज का दीदार किया। शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देखने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। शू कवर के लिए भी मारामारी रही। एएसआई और सीआईएसएफ कर्मियों के साथ ही पर्यटन पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के साथ ही उर्स में चादरपोशी करने आने वालों की संख्या भी बहुत थी। यहां फव्वारों के आसपास बच्चों ने उछलकूद मचाई। पानी को गंदा कर दिया। इसी तरह रेलिंग और दशहरा घाट की ओर भी नियमों की अनदेखी की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।