फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश में बढ़ा है दलितों पर अत्याचार, PM पर दिया ये बड़ा बयान

Mon, 16 Apr 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Apr 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal said atrocities are going on dalit in the country.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
भीमनगरी के सामाजिक मंच से उद्घाटन के दिन दलित राजनीति के मुद्दे उठाए गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और मूर्ति तोड़ने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। दो अप्रैल को उपद्रव मामले में गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग करते हुए केजरीवाल ने दलितों से आह्वान किया कि भारत बंद कर सकते हो तो 2019 में भाजपा बंद भी कर सकते हो।
arvind kejriwal said atrocities are going on dalit in the country.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सड़क मार्ग से आए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भीमनगरी में भगवान गौतम बुद्ध और आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि  सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में ही बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। प्रधानमंत्री बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण करते हैं और उनकी पार्टी के लोग मूर्तियां तोड़ रहे हैं। पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं करती। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए प्रदर्शन के आरोपों में दलित समाज के लोगों को बेवजह झूठे मुकदमों मे फंसाया जा रहा है। 
arvind kejriwal said atrocities are going on dalit in the country.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
यह सभी मुकदमे सरकार को वापस लेने चाहिए। इससे पहले आयोजन समिति ने केजरीवाल से मंच पर ही दो अप्रैल के मुकदमे में पुलिस के उत्पीड़न से परेशान युवकों की रिहाई पर समर्थन और सहयोग मांगा था। अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई कि कहीं सरकार ही तो बाबा साहब की प्रतिमाएं नहीं तुड़वा रही। उन्होंने कहा कि शक होता है क्योंकि कोई गिरफ्तार नहीं होता। हम बेवकूफ नहीं हैं। दोगलापन, धोखा अब नहीं चलेगा। पूरे देश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी केवल वोट लेने के लिए डा. आंबेडकर का नाम ले रहे हैं। उनके समाज के लिए करते कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal said atrocities are going on dalit in the country.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल और बीपी अशोक के सामने ही भीमनगरी आयोजन समिति के दो सदस्यों के बीच विवाद हो गया। मंच पर संचालक ने राष्ट्रीय बौद्ध महासभा संस्थापक धर्मप्रकाश भारतीय को भाषण के लिए आमंत्रित किया, लेकिन एक सदस्य ने उन्हें बुलाने पर आपत्ति कर दी। इस पर दोनों में तकरार हो गई। भीमनगरी संरक्षक सुरेश चंद्र सोनी ने मंच से कहा कि केंद्रीय कमेटी ने समाज को खोखला कर दिया है। अब कमेटी को खत्म कर दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
arvind kejriwal said atrocities are going on dalit in the country.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के आने से पहले ही भीमनगरी का मंच दो कमेटियों के बीच अखाड़ा बना रहा। हाथी को भीमनगरी में रोकने से नाराज स्थानीय कमेटी ने केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष भरत सिंह को मंच पर चढ़ने नहीं दिया। स्थानीय कमेटी ने केंद्रीय कमेटी के एक भी सदस्य को मंच पर जगह नहीं दी। यह पहला मौका है, जब केंद्रीय कमेटी द्वारा शुरू की गई भीमनगरी से उनका प्रतिनिधित्व गायब रहा। अपमान का घूंट पीकर कें द्रीय कमेटी पदाधिकारी नीचे से ही चले गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed