फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की दहशत के बीच गूंजी किलकारी, कोविड अस्पताल में संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
covid19 infected woman gave birth to a child in isolation ward of sn medical collage agra
संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस की दहशत के बीच सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) से अच्छी खबर आई है। यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित महिला ने बेटे को जन्म दिया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए नवजात का नमूना लिया गया है। 
covid19 infected woman gave birth to a child in isolation ward of sn medical collage agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
रकाबगंज क्षेत्र की 25 साल की महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद सोमवार की सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वो नौ माह के गर्भ से थी। उसका पूर्व में इलाज लेडी लॉयल (महिला अस्पताल) में चल रहा था। प्रसव तिथि 19 अप्रैल थी। 
covid19 infected woman gave birth to a child in isolation ward of sn medical collage agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वार्ड में ड्यूटी दे रहे डॉ. आयुष सिंह ने इसकी जानकारी आइसोलेशनल वार्ड के प्रभारी को दी। इस पर स्त्री रोग विभाग की डॉ. योगिता गौतम और डॉ. सना इस्माइल को बुलाया गया। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट पहनने के बाद प्रसव कराया। ऑपेरशन करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
covid19 infected woman gave birth to a child in isolation ward of sn medical collage agra
संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बेटे को जन्म दिया। उनका यह दूसरा बच्चा है। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि प्रसूता की हालत ठीक है। पहला बच्चा भी ऑपरेशन से हुआ था। नवजात का नमूना लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
covid19 infected woman gave birth to a child in isolation ward of sn medical collage agra
एसएन में आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित गुर्दा रोगियों के लिए डायसिसिस सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है। रविवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोविड-19 मरीज की डायलिसिस की गई। बता दें कि एसएन में कोविड 19 संक्रमितों के इलाज के लिए 100 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed