फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मास्क नहीं था तो शर्ट उतरवाकर चेहरे पर बंधवाई, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

Tue, 21 Apr 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update no relaxation in lockdown in firozabad
लॉकडाउन में बढ़ी सख्ती - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण सुहाग नगरी को 20 अप्रैल से दी जाने वाली सभी प्रकार की छूटों से अलग रखा गया है। सोमवार से सख्ती और बढ़ा दी गई। जिले में कई रास्ते बैरियर लगा कर बंद दिए गए हैं। जो लोग बिना मास्क के बाहर निकले उन पर भी कार्रवाई की गई। सड़क पर खड़े वाहनों को पंक्चर कर दिया गया।
coronavirus update no relaxation in lockdown in firozabad
हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल और नगर मजिस्ट्रेट ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस ने शहर के सुभाष तिराहा, गांधीपार्क चौराहा से लेकर बाजार की ओर जाने वाले रास्ते में मेडिकल कॉलेज, बैंकों के बाहर लग रही भीड़ को खदेड़ दिया। सड़क पर खड़े वाहनों को पंक्चर कर दिया। 
coronavirus update no relaxation in lockdown in firozabad
मास्क न होने पर चेहरे पर बंधवाई शर्ट - फोटो : अमर उजाला
गांधी पार्क से सुभाष तिराहे की ओर जाने वाला रास्ते को बंद करने के साथ ही बिना मास्क के घरों से बाहर निकले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। सोमवार को कोटला रोड पर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया। उनरे चेहरे पर मास्क नहीं बांधे थे। इस पर पुलिस ने उनकी शर्ट उतरवाकर चेहरे पर बंधवा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update no relaxation in lockdown in firozabad
शहर के मुख्य चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ककरुऊ से बंबा चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा दिया गया। बंबा चौराहा से कोटला रोड सब्जी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई। एक-एक वाहन को चेक किया जा रहा था। पुलिस की सख्ती देखकर कई चालक वाहन वापस ले गए। कई वाहनों के चालान काटे गए। 
विज्ञापन
coronavirus update no relaxation in lockdown in firozabad
जगह-जगह लगाए गए बैरियर - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे स्थित जाटवपुरी चौराहे पर तैनात फोर्स सुबह से ही मुस्तैद नजर आया। हाजीपुरा और रामगढ़ थाने की ओर जाने वाले रास्तों के साथ नगला बरी और नैनी ग्लास की ओर जाने वाले रास्ते भी बांस बल्ली से अवरुद्ध कर दिए गए थे। हाजीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा था। सर्विस रोड पर भी पूरी तरह से सन्नाटा रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed