फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार के मंत्री को गैरहाजिर मिले प्रभारी उपायुक्त, लाउडस्पीकर से लगवाई आवाज

Fri, 13 Mar 2020 05:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Mar 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Udaybhan Singh Visits the offices of Industry Center and Mati   Kala
खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जिला उद्योग केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी उपायुक्त दुलीचंद के गैरहाजिर मिलने पर राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह बेहद नाराज हो गए। उन्हें बताया गया कि वह आईटीआई बल्केश्वर में एक कार्यक्रम में गए हैं। मंत्री ने जानकारी कराई तो वहां भी नहीं थे। इस पर मंत्री के निर्देश पर वहां लाउडस्पीकर से आवाज लगवाई गई। लेकिन दुलीचंद वहां नहीं मिले। एक घंटे बाद वह उद्योग केंद्र पहुंच गए।
Chaudhary Udaybhan Singh Visits the offices of Industry Center and Mati   Kala
जिला उद्योग केंद्र के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, निर्यात प्रोत्साहन, रेशम उद्योग, माटी कला बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह माटी कला केंद्र के दफ्तर और फिर जिला उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया। नुनिहाई स्थित जिला उद्योग केंद्र में विधायक राम प्रताप सिंह चौहान भी उनके साथ थे। उपायुक्त शरद टंडन केस की पैरवी में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। उनका कार्यभार दुलीचंद के पास था लेकिन वह मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने बताया कि वह आईटीआई, बल्केश्वर में चल रहे कार्यक्रम में गए हैं। 
Chaudhary Udaybhan Singh Visits the offices of Industry Center and Mati   Kala
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
चौधरी उदयभान सिंह ने आईटीआई बल्केश्वर के प्रधानाचार्य से बात की तो पता चला कि वह नहीं आए हैं। फिर लाउडस्पीकर से घोषणा कराई गई, लेकिन नहीं मिले। मंत्री ने आईटीआई से अपने मोबाइल पर एसएमएस मंगवाया कि दुलीचंद यहां नहीं हैं। इस बीच किसी ने दुलीचंद को सूचना दे दी कि मंत्री जी का छापा पड़ा है। इसके एक घंटे बाद दुलीचंद पहुंच गए। चौधरी उदयभान सिंह ने दुलीचंद से पूछा कि समय पर कार्यालय क्यों नहीं आए तो कोई जवाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaudhary Udaybhan Singh Visits the offices of Industry Center and Mati   Kala
गंदा शौचालय - फोटो : अमर उजाला
जिला उद्योग केंद्र में कर्मचारी सौम्या सिंह गैरहाजिर थीं। उनका प्रार्थनापत्र भी नहीं था। मंत्री के छापे की खबर मिलने पर एक अन्य कर्मचारी की बेटी अवकाश का प्रार्थनापत्र लेकर आई। मंत्री ने बताया कि शौचालय गंदा था। कार्यालय में भी सफाई नहीं थी। बाद में संयुक्त निदेशक उद्योग अंजू रानी भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
Chaudhary Udaybhan Singh Visits the offices of Industry Center and Mati   Kala
मंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिला उद्योग केंद्र से पहले मंत्री 10.30 बजे खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला बोर्ड के पश्चिमपुरी स्थित कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने पूछा कि सरकार की ओर से जिन लोगों को मिट्टी के लिए पट्टे दिए जाते हैं, उन्हें मिट्टी मिल रही है या नहीं, तो अधिकारी कोई जवाब न दे सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद पूछा कि हर गांव में हुनरमंद लोग हैं, क्या इनकी सूची बनाई है। जवाब न में मिलने पर पूछा कि सूची क्यों नहीं बनाई है?  निर्देश दिए कि आगरा के हर गांव के हुनरमंद लोगों की सूची बनाएं। इस कार्य का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से करें। एक विधानसभा क्षेत्र में कार्य आठ दिन में होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed