{"_id":"5e6b338b8ebc3ea4e1798fc9","slug":"monkey-attacks-and-bite-two-tourist-at-tajmahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बाद फिर बढ़ गए ताजमहल पर 'खूंखार बंदर', पर्यटकों पर किए हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बाद फिर बढ़ गए ताजमहल पर 'खूंखार बंदर', पर्यटकों पर किए हमले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:51 PM IST
सार
तीन घंटे में दो महिला पर्यटकों को बंदरों ने काटा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल के मुख्य गुंबद के निकट बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में ताजमहल का दीदार करने आईं दो महिला पर्यटकों को बृहस्पतिवार को बंदरों ने काट खा लिया। एक का पुलिस ने अस्पताल में उपचार कराया, जबकि दूसरी पर्यटक बिना उपचार कराए ही चली गईं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब आगरा में ताजमहल देखने आए थे उस दौरान बंदरों को स्मारक से दूर रखने के लिए काफी प्रयास किए गए थे।
2 of 5
ताजमहल में बंदर
- फोटो : Amar Ujala
इंग्लैंड की लुसी (29) बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे ताजमहल देखकर ताजखेमा बैरियर के पास पैदल आई थीं। यहां पर बंदर बैठे हुए थे। वह बैग से कैमरा निकालकर बंदर की फोटो खींचने लगीं। तभी बंदर ने लुसी को काट खा लिया।
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
बंदर के काटने से पर्यटक दहशत में आ गईं। सूचना पर थाना पर्यटक के सिपाही इंद्रवीर पहुंच गए। उन्होंने पर्यटक का अस्पताल में उपचार कराया। वहीं
ताजमहल के अंदर साढ़े दस बजे एक भारतीय पर्यटक को बंदर ने काट खा लिया। मगर, पर्यटक ने उपचार नहीं कराया। वह बिना किसी उपचार के चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में सेल्फी लेती महिला
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अंदर और बाहर पर्यटकों को बंदरों के काट खाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
- फोटो : Amar Ujala
पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा आगमन के समय बंदरों को पकड़ा गया था। मगर, फिर से बंदरों की संख्या बढ़ गई है। इससे पर्यटकों के साथ घटनाएं सामने आ रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।