{"_id":"5e05c5c78ebc3e8801067250","slug":"charge-sheet-against-husband-who-cut-head-of-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिरकटवा' पति के खिलाफ चार्जशीट, ऑटो में सिर लेकर घूमा था आरोपी, पढ़िए पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिरकटवा' पति के खिलाफ चार्जशीट, ऑटो में सिर लेकर घूमा था आरोपी, पढ़िए पूरा घटनाक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी की हत्या का आरोपी नरेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कछपुरा के ‘सिरकटवा’ नरेश के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस की तेजी की वजह से कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने कोर्ट में तेजी से जांच कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। गवाहों से भी बात कर ली गई है। पुलिस की कोशिश तेजी से गवाही कराने की है।
2 of 5
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
बता दें विगत 11 नवंबर की शाम को नरेश घर में शराब पी रहा था। पत्नी शांति ने मना किया। इस पर बर्तन फेंककर बाहर चला गया। शांति देवी ने बच्चों को खाना खिलाया। इसके बाद नरेश रात में किसी समय घर आया। पत्नी को घर के पीछे के कमरे में ले गया। सोमवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे उसकी बांक से सिर काटकर हत्या कर दी। सिर को एक कनस्तर में रख लिया। सिर लेकर सुबह 10:15 बजे थाना हरीपर्वत के सामने चौराहे पर ट्रैफिक आयलैंड पर पहुंच गया था। वहीं पकड़ा गया था।
3 of 5
महिला की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक महीने के भीतर इस केस की जांच पूरी कर ली। गवाहों के बयान दर्ज कर लिए। एत्माद्दौला के थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि यह जघन्य वारदात थी। एसएसपी के निर्देश पर इसकी जांच तेजी से की गई। सभी साक्ष्य जुटा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
court order
- फोटो : amar ujala
अब कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। गवाही भी तेजी से कराई जाएगी। इस केस को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है। आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन
5 of 5
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि केस में 18 गवाह है। सुनवाई बहुत तेजी से चल रही है। तीन की गवाही हो चुकी है। सबसे अहम साक्ष्य नरेश के पास से बरामद हुआ शांति का सिर है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। उसके कपड़ों पर खून लगा मिला था। इसकी फोरेंसिक जांच कराई गई है। तीसरा, उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांक बरामद की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।