{"_id":"6318145fe392ce01991cfd78","slug":"bhagwan-ranganath-nauka-vihar-utsav-celebrations-in-rangnath-temple-vrindavan-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaman Dwadashi 2022: वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में भगवान ने किया नौका विहार, वामन अवतार में भक्तों को दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaman Dwadashi 2022: वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में भगवान ने किया नौका विहार, वामन अवतार में भक्तों को दिए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रंगनाथ मंदिर में मनाया गया नौका विहार उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के वृंदावन के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में वामन द्वादशी पर मंगलवार को नौका विहार उत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय उत्सव में भगवान रंगनाथ और माता गोदा को फूलों से सुसज्जित नौका में विराजमान कराया गया। इसके बाद पुष्करणी सरोवर में नौका विहार कराया गया। इन दिव्य क्षणों के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त रंगनाथ मंदिर पहुंचे। नौका विहार के दौरान मंदिर परिसर भगवान रंगनाथ के जयकारों से गुंजमान हो गया।
रंगनाथ मंदिर के सेवायतों के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी के साथ नौका विहार किया था। तभी से ब्रज के मंदिरों में भगवान को एक बार नौका विहार कराने का भाव भक्त रखते हैं। इसी आस्था भाव से मंगलवार को दक्षिण भारतीय शैली के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में भगवान गोदारंगमन्नार ने पुष्करणी सरोवर में नौका विहार कराया गया। नौका विहार सवारी ने पुष्करणी के पांच चक्कर लगाए।
2 of 5
भगवान की आरती करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
नौका विहार से पूर्व भगवान रंगनाथ और माता गोदा स्वर्ण पालकी में विराजमान होकर गर्भगृह से मंदिर की परिक्रमा करते हुए बारहद्वारी के समक्ष पहुंची। यहां मंदिर के महंत स्वामी गोवर्द्धन रंगाचार्य महाराज और सेवायतों ने भगवान की आरती की।
3 of 5
रंगनाथ मंदिर में मनाया गया नौका विहार उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
परंपरागत वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच भगवान रंगनाथ की सवारी पुष्करणी सरोवर में पहुंची। यहां भगवान को विधि-विधान से नौका पर बनाए गए झूले में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंगनाथ मंदिर में मनाया गया नौका विहार उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ मंदिर के कर्मचारियों ने नौका को आकर्षक रूप से सजाया। शाम को करीब सात बजे भगवान रंगनाथ नौका में विराजमान कराया गया। इस दौरान भगवान रंगनाथ के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
5 of 5
नौका में विराजमान भगवान रंगनाथ और माता गोदा
- फोटो : अमर उजाला
पुष्करणी सरोवर ध्वज और लाइट की रोशनी से जगमग हो उठा। भगवान गोदारंगमन्नार के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर सेवायत रघुनाथ स्वामी, रंगास्वामी, चौवी स्वामी, तिरुपति, शरद शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।