फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्मरक्षा के गुर सिखा लड़कियों को बना रहीं 'अपराजिता', तस्वीरों में जानें अपर्णा के जज्बे की कहानी

Fri, 31 Jan 2020 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 31 Jan 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Aparna Rajawat giving training to girls for self defense
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
तूफानों से आंख मिलाओ, सैलाबों पे वार करो, मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैरके दरिया पार करो..., डॉक्टर राहत इंदौरी के इस शेर में छिपी नसीहत को जिंदगी की हकीकत में उतारा है अपर्णा रजावत ने। अपर्णा नाम है उस सशक्त नारी का जो 75000 बेटियों को अपनी ही तरह सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं। 

आत्मरक्षा के गुर सिखा लड़कियों को बना रहीं 'अपराजिता', तस्वीरों जानें अपर्णा के जज्बे की कहानी

Aparna Rajawat giving training to girls for self defense
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने एक बार ठाना, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। जमाने की बातों की परवाह नहीं की। संघर्ष को हथियार बनाकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं। अपर्णा ने यह संकल्प लिया था निर्भया कांड के बाद। उस समय आगरा के आवास विकास कॉलोनी की सेक्टर-6 की रहने वाली अपर्णा राजावत लंदन में रह रही थीं। उन्होंने फैसला लिया कि वह भारत लौटकर युवतियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देंगी। 

आत्मरक्षा के गुर सिखा लड़कियों को बना रहीं 'अपराजिता', तस्वीरों जानें अपर्णा के जज्बे की कहानी

Aparna Rajawat giving training to girls for self defense
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
जब अपर्णा भारत आईं और अपने आलिया फाउंडेशन के तहत युवतियों को घर में ही ट्रेनिंग देना शुरू किया, तब उनकी इस कोशिश पर काफी हंसी उड़ी। लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया। इन सब बातों से बेपरवाह अपर्णा ने अपने मिशन को जारी रखा। धीरे-धीरे घर-घर जाकर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने का काम इस कदर फैल गया कि उन्हें सन 2018 में पिंक बेल्ट मिशन शुरू करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मरक्षा के गुर सिखा लड़कियों को बना रहीं 'अपराजिता', तस्वीरों जानें अपर्णा के जज्बे की कहानी

Aparna Rajawat giving training to girls for self defense
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
आज अपर्णा राजावत देश के छह राज्यों यूपी, राजस्थान, गुजरात, एमपी, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 75,000 से अधिक युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षकों की एक टीम भी तैयार कर रखी है। राजस्थान में महिला आयोग और यूपी में 1090 से भी सरकार ने उन्हें जोड़ लिया है। 
विज्ञापन

आत्मरक्षा के गुर सिखा लड़कियों को बना रहीं 'अपराजिता', तस्वीरों जानें अपर्णा के जज्बे की कहानी

Aparna Rajawat giving training to girls for self defense
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
पिंक बेल्ट मिशन के संस्थापक अपर्णा राजावत का कहना है कि नारी सशक्तिकरण की बातें सिर्फ कागज तक ही सीमित दिखाई दीं। मुझे लगा कि हकीकत में अगर युवतियों को समर्थ बनाना है, तो उन्हें ट्रेनिंग देनी पड़ेगी। मेरा मकसद देश की युवतियों में आत्मविश्वास पैदा करना है। इसके लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग से बढ़कर कुछ भी नहीं है। युवतियों में भी जागरूकता दिखाई देने लगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed