फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटो पर लाइक-कमेंट कर बना दोस्त, फिर रची 'घिनौनी' साजिश, छात्रा ने सपने में भी नहीं सोचा

Fri, 31 Jan 2020 04:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Instagram friend sexual harassed the girl in agra
दुष्कर्म का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बैंकिंग की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में अलीगढ़ से गिरफ्तार किए गए छात्र दर्श गौतम से पुलिस ने 15 घंटे पूछताछ की। उसने बताया कि वारदात में उसके दोस्त शामिल नहीं रहे। छात्रा को वो साजिश के तहत होटल में ले गया था। वहां कोई पार्टी नहीं थी। पूछताछ में कई और ऐसी बातें पता चली हैं, जो हैरान करने वाली हैं। 
Instagram friend sexual harassed the girl in agra
इसी होटल में की वारदात - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि छात्रा से दोस्ती इंस्टाग्राम पर डेढ़ महीने पहले हुई थी। उसके बारे में इंस्टाग्राम से ही जानकारी ली। इसके बाद उसकी ही क्लास में पढ़ने वाले एक युवक से उसका मोबाइल नंबर लिया था। पुलिस ने इस पूछताछ का ब्योरा भी दर्ज किया है। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसने छात्रा की पोस्ट को लाइक किया था। इसके बाद कमेंट भी किया। यहीं से बातचीत शुरू हुई। एक-दूसरे को मैसेज करने लगे। 
Instagram friend sexual harassed the girl in agra
दुष्कर्म का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को लगा कि बात और आगे बढ़ानी चाहिए। इसके लिए छात्रा संग पढ़ने वाले एक छात्र को फेसबुक पर ढूंढ निकाला। उस छात्र को मैसेज किए। उससे दोस्ती की और फिर उससे ही छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। बुधवार की सुबह छात्रा को फोन कर कहा कि आज पार्टी देनी है। छात्रा कॉलेज गई थी। उसे फोन कर खंदारी बुलाया। उसे नहीं बताया था कि उसे होटल के कमरे में ले जाएगा। वो रास्ते में पूछ रही थी कि पार्टी किस बात की है? कहां है? और कौन-कौन आ रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Instagram friend sexual harassed the girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर प्राइवेट लॉक लगा रखा था। पुलिस ने इसे खुलवाया। उसकी फ्रेंड लिस्ट में कई युवतियों के नाम मिले। इनमें से कुछ के नाम बदलकर फीड किए थे। दुष्कर्म की शिकार छात्रा का नाम भी बदलकर फीड कर रखा था। उसने फेसबुक पर फर्जी आईडी भी बना रखी है। पुलिस उसके व्हाट्स एप और इंस्टाग्राम मैसेज की डिटेल भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
Instagram friend sexual harassed the girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
सिकंदरा के एक गांव की रहने वाली छात्रा न्यू आगरा के एक शिक्षण संस्थान से डिप्लोमा कर रही है। वो बुधवार दोपहर को भगवान टॉकीज पर बेहोश मिली थी। हालत गंभीर थी। हालत में थोड़ा सुधार होने पर उसने बताया था कि उसके साथ चार युवकों ने ताजगंज के फ्लैट में दुष्कर्म किया। इनमें से वह दर्श गौतम को जानती है। इस पर पुलिस ने दर्श को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed