फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: शिक्षा के मंदिर में बच्चों ने ऐसे बयां किया मां का प्यार

Thu, 09 May 2019 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 May 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles honors to the mothers in school mathura
स्कूली बच्चों ने बनाई 'सबसे प्यारी मेरी मां' की आकृति - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मदर्स डे के अवसर पर चलाई जा रही अमर उजाला की मुहिम सबसे प्यारी मेरी मां स्कूलों तक पहुंच गई है। गुरुवार को मांट तहसील के जाबरा स्कूल में बच्चों ने अपनी मांओं का सम्मान किया। वहीं गोवर्धन के वात्सल्य स्कूल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां की पेंटिंग और फोटो फ्रेम तैयार किए। यहां स्कूली बच्चों ने लघु नाटक का मंचन कर मां के प्यार और दुलार को दर्शाया।
Aparajita 100 Million Smiles honors to the mothers in school mathura
छात्राओं ने बनाईं मां की पेटिंग्स - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में सुबह से ही मदर्स डे को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की धूम थी। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मां के फोटो को अपनी बचपन की यादों व उसके प्यार व दुलार के साथ सजाया। सभी बच्चों ने अपने हुनर से तैयार की गई पेंटिंग व फोटो घर जाकर मां को भेंट की। शुभारंभ प्रबंधक हरेश शर्मा व आशू अग्रवाल ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मां की फोटो के साथ फ्रेमिंग व पेंटिंग की प्रतियोगिता हुई। 
Aparajita 100 Million Smiles honors to the mothers in school mathura
बच्चों ने बनाए फोटो फ्रेम - फोटो : अमर उजाला
छात्रा दीपिका भारद्वाज ने बताया कि मां ऐसा शब्द है जिसे बोलते ही अपने दिल में खुशी की लहर आ जाती है। छात्रा पूनम खंडेलवाल ने बताया कि मां का प्रेम हमारे जीवन में जन्म से शुरू होता है। हम पढ़ने जाते हैं तो मां हमारा हर तरह से ख्याल रखती है। मेरी प्यारी मां अभियान में बच्चों ने अपनी मां के प्यार-दुलार को अपने हुनर से पेंटिंग व साज-सज्जा से उकेरा तो उनको सम्मानित किया गया। 500 बच्चों ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles honors to the mothers in school mathura
मां के पैर छूता बेटा - फोटो : अमर उजाला
मां को समर्पित कार्यक्रम में माई तेरी चुनरिया लहराए, रंग तेरी गीत का रंग तेरी प्रीत का रंग तेरी जीत का गीत पर भावुक नृत्य की प्रस्तुति दी। मेरी प्यारी मां लघु नाटिका में पुष्पेन्द्र, युवांक, आदित्य, रचित, गौरव आदि ने लघुनाटिका की प्रस्तुति दी। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में लवी गोयल, प्रियांशी जैन, शिल्पी, भूमि, भानु, कृष्णा बघेल, श्याम, मयंक, पूनम, विनीता, मयंक, प्रिंस, तन्वी, कृष्णा, धनिष्का, वैष्णवी, अनन्या, विराज, गौतम, लारिया आदि थे। 
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles honors to the mothers in school mathura
स्कूल में बच्चों के साथ पहुंचीं मांएं - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अभियान सबसे प्यारी मेरी मां के अंतर्गत मांट के प्राथमिक विद्यालय जाबरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा के मंदिर के बच्चों के साथ मांएं भी पहुंचीं। यहां बच्चों ने अपनी मांओं का सम्मान किया। 500 बच्चों ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। हर बच्चा बोला, सबसे प्यारी मेरी मां, सबसे न्यारी मेरी मां। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed