फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 'स्पूनबिल' से आबाद हुई चंबल सेंक्चुरी, जानिए क्या है इन विदेशी परिदों की खूबी

Thu, 09 May 2019 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Spoonbill birds in National Chambal Sanctuary
चंबल नदी में स्पूनबिल पक्षी
यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कई देशों से आए स्पूनबिल पक्षियों से चंबल सेंक्चुरी आबाद हो उठी है। चम्मच जैसी चोंच वाले पक्षी स्पूनबिल को चंबल नदी का स्वच्छ पानी और पर्यावरण रास आ गया है। यहां उसे भारी मात्रा में अपना शिकार और भोजन उपलब्ध है। बाह के नदगंवा और गोहरा गांव में स्पूनबिल काफी संख्या में मौजूद हैं।
Spoonbill birds in National Chambal Sanctuary
चंबल सेंक्चुरी में स्पूनबिल पक्षी
पतली काली टांगों वाली स्पूनबिल तीन, चार साल से चम्बल सेंक्चुरी में आकर पर्यटकों को लुभा रही है। जलीय जीव और पक्षी विशेषज्ञ सतेंद्र शर्मा ने बताया कि चंबल नदी का साफ पानी इस चिड़िया को पसंद आ गया है। नदी की मछली, जलीय कीडे़ और छोटे मेढक स्पूनबिल का भोजन होते हैं। 
Spoonbill birds in National Chambal Sanctuary
शिकार की तलाश में स्पूनबिल पक्षी
पक्षी विशेषज्ञ सतेंद्र शर्मा ने बताया कि स्पूनबिल पक्षियों का प्रजनन काल सितंबर से दिसंबर के बीच होता है। एक बार में 2 से 4 अंडे देती हैं। सात सप्ताह में इनके शिशु उड़ान भरने लगते हैं। नर मादा मिल कर अंडों की देखरेख करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Spoonbill birds in National Chambal Sanctuary
स्पूनबिल पक्षी
स्पूनबिल की खासियत ये है कि यह रात के अंधेरे में भी चंबल नदी में अपना शिकार पकड़ लेती है। वन विभाग के कर्मचारी चिड़िया की इस खूबी के बारे में पर्यटकों को बताते भी हैं। विदेशी पर्यटकों खासकर यूरोपीय और अफ्रीकी पर्यटकों के लिए यह आकर्षण है। 
विज्ञापन
Spoonbill birds in National Chambal Sanctuary
चंबल सेंचुरी चेक पोस्ट
राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट बाह के रेंजर अमित सिसौदिया ने बताया कि स्पूनबिल की मौजूदगी चंबल इलाके के लिए सुखद है। यहां का साफ पानी इस चिड़िया को भा रहा है। रात के अंधेरे में शिकार की खासियत वाली चिड़िया की गतिविधियों पर विभाग नजर रखे है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed