{"_id":"5d8df1a98ebc3e93ce4fad54","slug":"aparajita-100-million-smiles-girls-made-rangoli-message-from-clean-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया 'ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया' का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया 'ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया' का संदेश
Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
श्रीछदामीलाल जैन डिग्री कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत श्री छदामीलाल जैन डिग्री कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती थीम पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली तैयार की। छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
छात्राओं ने रंगोली से दिया ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने महात्मा गांधी के अनेकों को संदेश दिए। रंगोली में ही छात्राओं ने महात्मा गांधी की कलाकृति उकेरकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। क्लीन इंडिया और ग्रीन इंडिया का संदेश देते भी छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से दिया।
छात्राओं ने रंगोली से दिया ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उदयराज सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं एनएसएस अधिकारी डा. नवीन माहेश्वरी ने छात्राओं को बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने गांधीजी की 150वीं जयंती थीम पर रंगोली बनाईं हैं। छात्राओं ने हरेक रंगोली में संदेश दिया। जो सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने बनाई गांधीजी के चरखे और चश्मे की आकृति
- फोटो : अमर उजाला
एक रंगोली में तो छात्राओं ने गांधीजी के भीड़ के साथ किए जा रहे आंदोलन को दिखाया। चरखे और चश्मे की आकृ ति भी छात्राओं ने तैयार की। आकर्षक रंगोली को देखकर निर्णायक मंडल भी हैरत में पड़ गया।
विज्ञापन
श्री छदामीलाल जैन डिग्री कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम स्थान टीम ललिता, दिव्या उपाध्याय की टीम आई ने हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान खुशबू वर्मा, पूनम, रिया की टीम बी और साक्षी दिवाकर, सरिता सिंह, सुरभि की टीम के ने हासिल किया। तृतीय स्थान रश्मि, वैष्णवी, आरती बघेज की टीम ए और कंचन जैन, नितांशी, शिवानी मथुरिया की टीम एच ने हासिल किया।