फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे ब्रज के किसान, एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोका तो एसपी-सीओ से नोकझोंक

Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Bill 2020: Farmers Protest On Road In Braj
किसान बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन करते किसान ज्ञापन देते समाजवादी पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला
किसान बिल के विरोध में में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया गया। आगरा समेत पूरे ब्रज में किसानों ने बंद का समर्थन किया। मथुरा में कांग्रेस ने भाकियू के बंद का समर्थन किया। आगरा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और कृषि बिल वापस लेने की मांग की गई। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। 

 

 
Agriculture Bill 2020: Farmers Protest On Road In Braj
किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट ब्लॉक के गांव करकोली में कृषि विधेयक के विरोध में किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया। सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल वापस लेने की मांग की। 
Agriculture Bill 2020: Farmers Protest On Road In Braj
फतेहाबाद में प्रदर्शन के दौरान किसान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फतेहाबाद की नवा मील पर बिल का विरोध में किसानों ने मार्च निकाला। सरकार से बिल वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान सीओ पिनाहट सुरेश चंद ओमहरे, एसओ पिनाहट कुंवर पाल सिंह, एसओ मंसुखपुरा भोलू सिंह भाटी आदि फोर्स के साथ मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agriculture Bill 2020: Farmers Protest On Road In Braj
किसान नेता शयाम सिंह चाहर ने नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में किरावली तहसील मुख्यालय पर किसान विरोधी बिल के विरोध में किसान नेता शयाम सिंह चाहर ने नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया।
विज्ञापन
Agriculture Bill 2020: Farmers Protest On Road In Braj
डीएम चंद्र विजय सिंह को ज्ञापन देते सपाई - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबादः कृषि बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय दबरई पहुंचे। डीएम चंद्र विजय सिंह को ज्ञापन दिया। डीएम कार्यालय के अंदर जाने से पुलिसकर्मियों ने आम कार्यकर्ताओं को रोका। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव सहित कई कार्यकर्ता डीएम के कक्ष में ज्ञापन देने पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed