फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आक्रोश में अन्नदाता: धरना-प्रदर्शन कर रास्ता किया जाम, दुकानें बंद कराईं, विधेयक की प्रतियां जलाईं

Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farm Bills 2020: Farmers Protest Against Farm Bills In Agra
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठनों ने देहात क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन किया। कहीं रास्ता जाम किया तो कहीं दुकानें बंद कराईं। कई जगह विधेयक की प्रतियां जलाकर रोष जताया। शहर में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। 
Farm Bills 2020: Farmers Protest Against Farm Bills In Agra
कागारौल में किसानों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
कागारौल में भारतीय किसान यूनियन आगरा जिला ने आगरा-जगनेर मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाए रखा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र लवानियां गांधी ने कहा कि कृषि विधेयक से किसान भी निजीकरण और उद्योगपतियों के अंगुलियों पर नाचेंगे। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। 
Farm Bills 2020: Farmers Protest Against Farm Bills In Agra
पिनाहट में किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट-राजाखेड़ा पर जाम लगाकर की नारेबाजी
ब्लाक पिनाहट के थाना मनसुखपुरा के गांव करकोली स्थित पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने करीब दस मिनट का जाम लगाकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उप जिलाध्यक्ष भूरेलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष अजयराज शास्त्री, विनोद परिहार, अजय रामकेश कंसाना, मनोज परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farm Bills 2020: Farmers Protest Against Farm Bills In Agra
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कुबेरपुर में बाजार बंद कराकर किया प्रदर्शन
एत्मादपुर में कृषि विधेयक के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस किसान ने कुबेरपुर चौराहे पर बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, अनिल कुमार सिकरवार, कुलदीप भारद्वाज, हतेंद्र सिंह, राजीव चौहान, मनोज कुमार शर्मा, रवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Farm Bills 2020: Farmers Protest Against Farm Bills In Agra
प्रतीक स्वरूप में बिल की प्रतियां जलाईं - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद में कृषि विधेयक की प्रतियां जलाईं
शमसाबाद में भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि विधेयक की प्रतियां जलाईं। भारत सिंह, श्रीलाल तोमर, रामप्रकाश धाकरे, बच्चू सिंह, रनसिंह नागर, चेतराम यादव ने मंडी समिति के बाहर प्रदर्शन किया। चितौरा, घड़ी गोसाई, लहर पट्टी में भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed